Saturday , June 14 2025
Breaking News

Monsoon: मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 10 दिनों तक अटकने के बाद इन इलाकों में आगे बढ़ा

National monsoon update in india meteorological department imd mauksam samachar skymet weather: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मानसून का इंतजार कर रहे लोगों और किसानों के लिए खुशखबरी है। लगभग 10 दिनों के बाद मानसून अपने रास्ते पर आ गया है। केरल के तटीय इलाकों में जल्द दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 4 जून तक मानसून के केरल में आने की संभावना जताई है, लेकिन यह तिथि आगे खिसक सकती है। आईएमडी कोलकाता की शाखा के निदेशक व मौसमी विज्ञानी एके सेन ने बताया कि मानसून के बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में पहुंचने की तिथि का तभी आकलन किया जा सकता है। जब केरल के तटीय इलाकों में प्रवेश करेगा।

त्तर भारत में कब आएगा मानसून

एके सेन ने कहा, ‘मानसून के बंगाल पहुंचने की तिथि 8 जून है। बिहार में 10 जून तक और अगले चार से पांच दिनों में यूपी पहुंच जाता है। हालांकि केरल में मानसून के देरी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इसका प्रवेश विलंब हो सकता है।’

कब आएगा मानसून?

निजी एजेंसी स्काईमेट ने केरल में मानसून के प्रवेश की तिथि 7 जून बताई है। एजेंसी के प्रवक्ता महेश पलावत ने कहा कि 6 या 7 जून को मानसून केरल में दस्तक दे सकता है।

मानसून की गति धीम पड़ गई

मौसम विभाग ने पहले मानसून के केरल में पहुंचने की तिथि 1 जून बताई थी। हालांकि बाद में संशोधित करते 4 जून किया गया। 19 से 20 मई तक मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह के इलाकों में सक्रिय हो गया था।

अनुकूल स्थितियां नहीं होने के कारण मानसून की गति धीमी पड़ गई और 10 दिनों तक आगे नहीं बढ़ पाया। मंगलवार को मानसून ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पूरे क्षेत्र को घेर लिया। वह अंडमान और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी भाग के कुछ इलाकों में आगे बढ़ रहा है।

About rishi pandit

Check Also

भारत को कोविड-19 महामारी से जूझते हुए एक अहम और सकारात्मक मोड़ मिला, कोरोना मामलों में आई गिरावट

नई दिल्ली  भारत को कोविड-19 महामारी से जूझते हुए एक अहम और सकारात्मक मोड़ मिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *