Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Gajakesari Rajyog: बुधवार से बदलेगा 3 राशियों का समय, महालक्ष्मी-गजकेसरी राजयोग से मिलेगा धन

Mahalaxmi and gajakesari rajyog formed on 24 may 2023 aries gemini libra zodiac get money and prosperity: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों पर ग्रहों और नक्षत्रों का खास प्रभाव पड़ता है। कुंडली में उपस्थिति ग्रहों के आधार पर जातक के भाग्य का निर्माण होता है। अगर किसी की कुंडली में महालक्ष्मी योग हो तो उसका भविष्य बहुत शुभ माना जाता है। महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण करियर में प्रगति लाता है। वे गरीबी से मुक्त होते हैं और खूब धन-दौलत कमाते हैं। वैदिक ज्योतिष में महालक्ष्मी योग बहुत शक्तिशाली माना जाता है। यह रिश्तों में भी समृद्धि देता है।

गजकेसरी राजयोग

बृहस्पति और चंद्रमा के युति से गजकेसरी राजयोग बनता है। गजकेसरी योग से मान-सम्मान और धन की प्राप्ति होती है। 24 मई को चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा। गुरु पहले से ही मेष राशि में विराजमान है। ऐसे में एक दूसरे के केंद्र में स्थित होने से गजकेसरी योग बनेगा। जिसका असर कई राशियों पर पड़ना तय है। गुरु और चंद्रमा जब किसी राशि में हो और चंद्रमा उस राशि के चतुर्थ, सप्तम या दशम भाव में हो तो गजकेसरी योग बनता है। गजकेसरी राजयोग के लाभ से व्यक्ति सदाचारी, बुद्धिमान और उत्कृष्ट व्यक्तित्व के अधिकारी बनते हैं। 24 मई यानी बुधवार से गजकेसरी और महालक्ष्मी राजयोग बन रहा है। जिसका फायदा 3 राशियों को होगा।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को महालक्ष्मी और गजकेसरी राजयोग का लाभ मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति आपसी राशि पर शासन कर रहा है। अगर कोई काम अटका हुआ है तो वह इस समय पूरा हो जाएगा। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को महालक्ष्मी राजयोग का लाभ मिलेगा। आपके धन भाव में चंद्रमा की स्थिति है। ऐसे में आपको लाभ मिलना तय है। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीत लेंगे। भौतिक सुख प्राप्त होगा।

तुला राशि

तुला राशिवालों को राजयोग का लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आपके पार्टनर को अच्छी नौकरी मिल सकती है। इनकम में वृद्धि की संभावना है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

आज का पंचांग: सोमवार, वैशाख पंचमी तिथि – पूजा शुभ मुहूर्त और राहुकाल समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 09, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण पंचमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *