Monday , April 14 2025
Breaking News

Boat Accident: UP के बलिया में नाव पलटी, 4 महिलाओं की मौत

National ballia boat accident 40 people were on board many missing in city of uttar pradesh: digi desk/BHN/बलिया/ उत्तर प्रदेश के बलिया में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां गंगा पार कर रहे लोगों की नाव पलट गई। नाव पर करीब 40 लोग सवार थे। अब तक 4 महिलाओ की मौत हो चुकी है। 4 महिलाओं को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कुछ लोग लापता बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। राहत तथा बचाव कार्य जारी है।

Updates

बलिया के कलेक्टर रवींद्र कुमार ने बताया, नाव के असंतुलित होने और तेज हवा के कारण पलट जाने से 3 महिलाओं की मौत हो गई। बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। 4 महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जब तक हम यह सुनिश्चित नहीं कर लेते कि नदी में कोई नहीं फंसा है, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।जानकारी के मुताबिक, हादसा माल्देपुर घाट पर हुआ है। नाव में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। माना जा रहा है कि यदि हादसे का कारण है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं।

About rishi pandit

Check Also

दिल्ली एनसीआ में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ने वाला है, 40 के पार पहुंचेगा पारा: IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

नई दिल्ली दिल्ली एनसीआ में एक बार फिर भीषण गर्मी का प्रकोप पड़ने वाला है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *