Monday , June 30 2025
Breaking News

Crime: पत्नी लंबी उम्र के लिए पूजा कर रही थी, पति ने लगा ली फांसी..!

Madhya pradesh bhopal bhopal crime news wife was praying for long life husband hanged himself: digi desk/BHN/भोपाल/ मिसरोद इलाके में एक युवा व्यापारी ने फांसी लगा ली। घटना के पहले उसने वट सावित्री की पूजा के लिए पत्नी को कपड़े व अन्य सामग्री लाकर दी थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से अभी खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। व्यापारी क्रिकेट खेलने का शौकीन था। वह लगभग हर टूर्नामेंट में भाग भी लेता था।

मिसरोद थाना पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय नितेश पुत्र राजेशसिंह कुशवाहा सलैया स्थित नील अतुल्य कालोनी में पत्नी और बेटे के साथ रहते थे। वह ईंट का कारोबार करते थे। नितेश के पिता बैंक मैनेजर हैं और परिवार के साथ कोलार क्षेत्र में रहते हैं। चार दिन पहले नितेश व्यापार के सिलसिले में जबलपुर गए थे। इस वजह से पत्नी और बच्चे को पिता के घर छोड़ गए थे। शुक्रवार को वट सावित्री का पर्व था। पत्नी ने उपवास रखा था। इस वजह से नितेश ने पिता के घर जाकर पत्नी को कपड़े और जरूरी सामग्री दी थी। वहां खाना खाने के बाद नितेश सलैया में अपने घर आ गया था। शाम को पत्नी ने नितेश को कई बार फोन लगाया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। अनहोनी की आशंका होने पर पत्नी ने नितेश के दोस्ता नीलेश बामोलिया को घर जाकर देखने को बोला। नीलेश रात करीब आठ बजे नितेश के घर पहुंचा तो नितेश को फांसी पर लटके देखा। नितेश की 2018 में शादी हुई थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि उसने बैंक से लोन ले रखा था। साथ ही कारोबार ठीक नहीं चल रहा था। इस मामले में अभी स्वजन के विस्तृत बयान नहीं हो पाने से खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है।

About rishi pandit

Check Also

महाकाल सवारी मार्ग पर हाईटेक निगरानी, लगेंगे PTZ कैमरे

उज्जैन श्रावण-भाद्रपद मास में निकलने वाले भगवान महाकाल की सवारी पर पीटीजेड (पैन, टिल्ट और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *