Saturday , September 21 2024
Breaking News

Astro tips: नहीं हो पाती पैसों की बचत तो अपनाएं ये उपाय

Vidhi upaaye astro tips you can not save money if your pocket remains empty then follow these measures: digi desk/BHN/भोपाल/ हमें अक्सर ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनकी आय तो पर्याप्त होती है, लेकिन जिनकी जेब या बैंक खाते में रुपये आते ही इनकी निकासी में भी देर नहीं लगती। गरुड़ पुराण के अनुसार, यह हाल होना भी मुनष्य की आदत के कारण ही होता है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो गरुण पुराण के कुछ नियमों का पालन कर इससे बच सकते हैं। इसके साथ ही आपकी जेब में पैसा भी टिकने लगेगा। आइए कुछ ऐसे ही प्रभावी उपायों के बारे में जानते हैं।

मन में न हो धन का अहंकार

गरुड़ पुराण कहता है कि मनुष्य को कभी भी अपनी धन-संपत्ति पर घमंड या अहंकार नहीं करना चाहिए और न ही इसकी वजह से किसी का अपमान या निरादर करना चाहिए। अपने धन पर घमंड करने वालों से मां लक्ष्मी कभी प्रसन्न नहीं होतीं और उनसे रुष्ट होकर चली जाती हैं। ऐसा व्यक्ति मां लक्ष्मी की कृपा से वंचित हो जाता है।

भगवान को भोग लगाएं

गरुड़ पुराण के अनुसार अब भी आप सुबह घर में रसोई में पहला भोजन बनाएं तब पहला भोग भगवान को लगाना चाहिए। ऐसा करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहता है। बिना भगवान को भोग लगाए भोजन करने से मां लक्ष्मी निराश होकर रूठकर चली जाएंगी।

धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें

गरुण पुराण कहता है कि यदि आप अपने घर में रामायण, महाभारत, श्रीमद्भागवतगीता या गरुण पुराण जैसे ग्रंथों का अध्ययन करते हैं आपके आपके घर में सुख-शांति, समृद्धि का वास रहेगा। ऐसे पावन ग्रंथों के जरिए साधक भगवान का स्मरण करता है। ऐसे ग्रंथों से हमेशा जुड़े रहें।

दान-पुण्य करें

गरुण पुराण मनुष्य से अपनी क्षमता के अनुसार दान करने के लिए भी कहता है। भूखों को भोजन कराएं, जरूरतमंदों की मदद करें। इससे आपको पुण्य मिलेगा और देवी लक्ष्मी भी आप पर प्रसन्न रहेंगी।

About rishi pandit

Check Also

अगर आप भी पार्टी में जाने से पहले यह सोचते हैं कि क्या पहनना है तो ये आइडियाज हो सकते हैं बेस्ट

जब किसी पार्टी या खास मौके पर जाना होता है और हम अपनी अलमारी खोलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *