Tuesday , May 7 2024
Breaking News

Rashifal 10th May: नौकरी का ऑफर मिलेगा, जानिए बुधवार का पंचांग और राशिफल

10 May 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  पंचमी13:49 तक
नक्षत्र  पूर्वाषाढ़ा16:05 तक
करण तैतिल
गारा
13:49 तक
24:39 तक
पक्षकृष्ण  पक्ष 
वार   बुधवार 
योग  साध्य18:09 तक
सूर्योदय05:39 
सूर्यास्त18:55 
चंद्रमा  धनु 
राहुकाल07:18 − 08:58 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासज्येष्ठ 
शुभ मुहूर्तअभिजीतकोई नहीं

राशिफल

मेष –आज आपको किसी खास व्यक्ति से कुछ प्रेरणा मिल सकती है। माता-पिता के साथ आप धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। आज आप बढ़िया खाने का लुत्फ उठायेंगे। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

वृषभ-शिक्षण से जुड़े जातकों की अच्छी प्रगति संभव है। रुचि के विषयों में आपका ज्ञान बढ़ेगा। आज छात्र शिक्षा क्षेत्र में चमकेंगे और नवीन तरीकों से समस्याओं को सुलझाने की अपनी विशेष प्रतिभा के लिए पहचान हासिल करेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में, आप प्रशंसा प्राप्त करेंगे और अच्छा उत्थान या पदोन्नति भी प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन-आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आया है। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी विषय में आ रही प्रोब्लम आज दूर हो जायेगी। घर वालों के साथ गुड टाईम स्पेंड करेंगे, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

कर्क-आप जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता एवं समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने वरिष्ठों से लाभ प्राप्त करेंगे और व्यावसायिक रूप से आपकी स्थिति और स्थिर हो सकती है। आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको कई अन्य स्रोतों से लाभ होगा। दूर की यात्रा फलदायी साबित हो सकती है।

सिंह-आज आपको सबके साथ अपने संबंध बेहतर बनाकर रखने चाहिए। दोस्तों के साथ कुछ अनबन हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को जॉब के कई सुनहरे अवसर मिलने की संभावना है। आपको कोई भी अवसर हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

कन्या-आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी वाला हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए के लिए यह समय मुश्किल भरा हो सकता है। व्यावसायिक सन्दर्भ में चीजें जस की तस रहेंगी। आर्थिक पक्ष में गिरावट संभव है। आपके जीवनसाथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देख-रेख की जरूरत हो सकती है।

तुला-आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे। आपको किसी धार्मिक आयोजन से जुड़ने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है।

वृश्चिक-आज मिश्रित परिणाम के योग हैं, लेकिन वे आपके पक्ष में रहेंगे। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें। अपने निर्णयों पर उचित ध्यान दें। यदि आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो विशेषज्ञ से मार्गदर्शन लेना उचित रहेगा।

धनु-आज बड़े-बुजुर्ग अपने दोस्तों से मिल सकते हैं। उनकी सेहत ठीक बनी रहेगी। एजेंट के रूप में काम कर रहे लोगों को आज लाभ के कई सारे मौके मिलेंगे। बच्चे घर के काम में आपका हाथ बटायेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज बड़ी ही आसानी से और समय पर पूरा होगा, जिससे आप काफी खुश रहेंगे।

मकर-आप सरकार से किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ प्राप्त कर सकतें हैं। यदि आप समय पर अवसर का पूर्ण रूप से उपयोग कर लेते हैं, तो आपका व्यावसयिक जीवन आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ प्रदान कर सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर पर भारी खर्च हो सकता है।

कुंभ-आज आपके हर काम का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। किसी प्रोजेक्ट के लिये आपको अपनी राय देने का मौका मिलेगा। लोगों को आपका काम पसंद आयेगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे। घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

मीन-आज का दिन आप में से कुछ के लिए काफी विवादास्पद साबित हो सकता है। आपको अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा और आपके सहयोगी आपकी कमजोरियों को भुनाने और खेल बिगाड़ने का काम करेंगे।

About rishi pandit

Check Also

वैशाख त्रियोदशी: जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 16, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *