Wednesday , May 8 2024
Breaking News

Upay: पत्नी के किए गए ये कार्य पति को बना देते हैं धनवान, कभी नहीं होती पैसों की कमी

Dhan ke upay these works done by wife make husband rich there is never a shortage of money: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ भौतिक जीवन में सभी प्रकार की सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए धन की आवश्यकता होती है। धन कमाने के लिए हर व्यक्ति तरक्की करना चाहता है। अपनी पहचान बनाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है। लेकिन बहुत से लोगों की यह शिकायत होती है कि लगातार परिश्रम करने के बाद भी उन्हें मनचाहा धन और उन्नति नहीं मिलती। सनातन धर्म में महिलाओं को मां लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है। महिलाओं को लेकर धर्म-शास्त्रों में कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करने से धन-धान्य से घर भरा रहता है। आज हम आपको ऐसे ही उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे अगर घर की लक्ष्मी करे, तो घर धन-दौलत से भर जाता है।

भोजन से पहले स्नान

जब भी आप भोजन पकाएं तो उससे पहले स्नान करें। इसके बाद ही किचन में प्रवेश करें। किचन या रसोई घर की बेहद महत्वपूर्ण जगह है। जरूरी है कि भोजन पकाने में पूरी पवित्रता का ध्यान रखा जाए। बिना नहाए भोजन पकाने से अन्न और अग्नि देव का अपमान होता है और ऐसे घर में गरीबी बनी रहती है।

साफ-सफाई

हमेशा किचन को साफ रखें। रात के समय भी जूठे बर्तन न छोड़ें, ना ही किचन को गंदा छोड़ें। ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में घर में कभी भी लक्ष्मी जी का वास नहीं होता। भोजन पकाने से पहले और काम पूरा होने के बाद चूल्हे को अच्छी तरह साफ करें।

टूटे बर्तन

घर में कभी भी टूट-फूटे बर्तन ना रखें। इससे दरिद्रता घर में आती है। हमेशा घर में अच्छे बर्तन रखे होने चाहिए।

भगवान को लगाएं भोग

भोजन पकाने के बाद सबसे पहले भगवान को भोग लगाएं और फिर पहली रोटी गाय को दें। आखिरी रोटी कुत्ते को दें। जानवरों को खिलाना काफी पुण्य देता है। गाय को सनातन धर्म में पूजनीय माना गया है। गाय को पहली रोटी खिलाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।

बुरे विचार

भोजन पकाते समय हमेशा सकारात्मक रहें। साथ ही प्रेम भावना रखें। भगवान और अपने परिवार के लिए भोजन पकाते समय अच्छी मन में अच्छी भावना रखना चाहिए। साथ ही बुरा बोलना भोजन को नकारात्मकता से भर देगा। ऐसा भोजन ग्रहण करने से बीमारी और दुख आते हैं। साथ ही मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। भोजन पकाते समय घर में झगड़ा किया जाए, क्रोध किया जाए या मन में बुरे विचार हों तो इससे परिवार का धन नष्ट होने लगता है।

About rishi pandit

Check Also

वैशाख त्रियोदशी: जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति वैशाख 16, शक संवत 1946, वैशाख कृष्ण त्रयोदशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2081। सौर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *