Saturday , May 4 2024
Breaking News

Rashifal 4th May: होशियारी से हर काम पूरा करेंगे, जानिए गुरुवार का पंचांग और राशिफल

4 May 2023 Ka Panchang:  4 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है। वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को श्री नृसिंह जयंती मनाने का विधान है। इसके अलावा 4 मई को दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्नमस्ता की जयंती भी मनाई जाएगी। 4 मई को सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक वज्र योग रहेगा। उसके बाद सिद्धि योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुभ मुहूर्त

  • वज्र योग – 4 मई को सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक
  • चित्रा नक्षत्र – आज रात 9 बजकर 35 मिनट तक
  • दस महाविद्याओं में से एक देवी छिन्नमस्ता की जयंती –  3 मई 2023

राहुकाल का समयदोपहर 01:58 से दोपहर बाद 03:37 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:38 AM
  • सूर्यास्त- शाम 6: 56 PM 

राशिफल

मेष- पारिवारिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

वृषभ-यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मिथुन-दूसरे से कार्य लेने में सफल होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क-आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धार्मिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह-मांगलिक या धार्मिक कार्य में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या-व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ भी रहेगी।

तुला-बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक-कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में सचेत रहें।

धनु-पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक कार्य में रुचि लेंगे।

मकर-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हंै। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ-पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन-धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे।

About rishi pandit

Check Also

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं जरूर करें यह काम

खासतौर पर महिलाओं का इस बात का ख्याल रखना चाहिए की मां लक्ष्मी की कृपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *