Sunday , May 5 2024
Breaking News

Rashifal 29th April: लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत, जानिए शनिवार का पंचांग और राशिफल

29 अप्रैल 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  नवमी18:22 तक
नक्षत्र  आश्लेषा12:47 तक
करण कौलव
तैतिल
18:22 तक
अहोरात्र
पक्षशुक्ल 
वार   शनिवार 
योग  गण्ड10:31 तक
सूर्योदय05:44 
सूर्यास्त18:53 
चंद्रमा  सिंह12:47 तक
राहुकाल09:01− 10:40 
विक्रमी संवत्  2080 
शक सम्वत1944  
मासवैशाख 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:54 − 12:42

राशिफल

मेष-आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी की योजना बनाएंगे। विद्यार्थियों के किसी परीक्षा के परिणाम आ सकते है। आपका कोई परिजन आज आपके घर दावत पर आ सकते हैं।

वृष-आज का दिन आपके लिए संतान पक्ष की ओर से खुशखबरी लेकर आने वाला है। आप अपने बिजनेस में किसी बड़ी डील को फाइनल करने में आप पूरा दिन लगाएंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में किसी बाहरी व्यक्ति के कारण तनाव पनप सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। 

मिथुन-आज का दिन आपके लिए खर्चों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपका कोई पुराना लेनदेन समय रहते चुकता करना होगा। अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आपको परिवार में सदस्यों से माफी मांगनी पड़ सकती है।

कर्क-आज आपको लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है । आपको किसी बड़ी डील पर बहुत ही सोच विचार कर हस्ताक्षर करने होंगे। आप माताजी को ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

सिंह-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। यदि जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रहे हैं तो आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यवसाय संबंधी कार्यों को लेकर आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। 

कन्या-आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।  आप किसी से जिद्द व अहंकार भरी बातें ना करें। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो वह आपके आपसे रिश्तों को खराब करा सकता है। नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। 

तुला-आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें  लेकर आने वाला है। आपके कुछ काम समय पर पूरे ना होने के कारण आप परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। आपको परिवार में आज किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। 

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपने यदि पहले किसी से धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूती देगी। आप संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर भी विचार कर सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में यदि मंदी के कारण परेशान चल रहे थे, तो वह भी आज दूर होगी। 

धनु-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आप वही कार्य करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो।आज आपके सभी कार्य बनते चले जाएंगे। आपको कोई पुराना संपत्ति संबंधित विवाद सुलझता दिखा रहा है। 

मकर-आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को तरक्की मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले-शिकवे दूर करने आ सकता है और परिवार में यदि किसी व्यक्ति के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियां चल सकती हैं।

कुंभ-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। भाई बहनों से कुछ अनबन चल रही थी, तो उसे आप माफी मांग कर समाप्त करेंगे। संतान को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपने जिससे उधर लिया है वो आपसे वापस मांग सकता है। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को बनाने में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य देंगे।

मीन-आज दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने घर के लिए कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ कुछ समय बैठकर अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। 

About rishi pandit

Check Also

लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं जरूर करें यह काम

खासतौर पर महिलाओं का इस बात का ख्याल रखना चाहिए की मां लक्ष्मी की कृपा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *