Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Tikamgarh: आम के पेड़ पर लटका मिला प्रेमी युगल का शव

टीकमगढ़, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बम्हौरीकलां थाना क्षेत्र के बाबई गांव में एक प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव में एक खेत पर लगे आम के पेड़ से लटककर प्रेमी युगल ने जान दी है। मंगलवार को सुबह खेतों की ओर जैसे ही किसान पहुंचे, तो उन्होंने प्रेमी युगल के शवों को लटकता हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची बम्हौरीकलां पुलिस ने पंचनामा बनाते हुए शवों को नीचे उतरवाया और एफएसएल की टीम ने मौका-नक्शा तैयार किया।

पुलिस ने मर्ग कायम की शुरू की पड़ताल

इस दौरान पुलिस ने मर्ग दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की। वहीं शवों को पीएम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी रश्मि जैन ने बताया कि बाबई गांव का रहने वाला अजय कुशवाहा उम्र 25 वर्ष चार अप्रैल को गांव से चला गया था, जो चंदेरा थाना क्षेत्र की एक 18 वर्षीय युवती को लेकर भाग गया था। इस दौरान युवती के स्वजन ने चंदेरा थाना में गुमइंसान का मामला दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। लेकिन दोनों ही बम्हौरीकलां थाना क्षेत्र के बाबई गांव के पास पेड़ पर लटके मिले।

इसमें दोनों की मौत होने की सूचना पर मर्ग दर्ज किया गया। बताया गया कि मृतक अजय कुशवाह की पहले ही शादी हो चुकी थी। जिसके दो बच्चे भी हैं, लेकिन मंगलवार को अजय और 18 वर्षीय युवती सूरज देवी ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए जतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा और पीएम के बाद शवों को स्वजन के सुपुर्द किया। वहीं अब मामले में जांच पड़ताल शुरू हो गई है।

About rishi pandit

Check Also

दीपावली से पहले सतना में 4.5 क्विंटल संदिग्ध मिठाई जब्त, यूपी से बस में लाया गया था खोवा

सतना   दीपावली आते ही मिठाई की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में बाहर से जानलेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *