Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Tikamgarh: श्रीराम राजा सरकार मंदिर को नोटिस, 1.22 करोड़ का मांगा हिसाब

टीकमगढ़, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बुंदेलखंड की अयोध्या कहे जाने वाली श्रीरामराजा सरकार की नगरी में स्थित ओरछा के श्रीरामराजा मंदिर को इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसमें श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले दान का हिसाब मांगा है। आयकर विभाग ने श्रीरामराजा मंदिर व्यवस्थापक यानी तहसीलदार को आयकर रिटर्न भरने के लिए नोटिस दिया है।

इससे पहले भी आयकर विभाग जारी कर चुका है नोटिस

इससे पहले आय कर विभाग ने मंदिर के दान को लेकर 2010 व 2020 में भी नोटिस जारी कर चुका है। उस समय से मंदिर प्रबंधन और प्रशासन आयकर विभाग के सामने यह साबित करने का प्रयास कर रहा है कि रामराजा मंदिर शासकीय है। इसके चलते यह आयकर से मुक्त है। अफसरों की कोशिशों के बाद भी आयकर विभाग यह मानने के लिए तैयार नहीं है।

इस नोटिस में विभाग ने वर्ष 2015-16 के दौरान मंदिर के खाते से जमा किए गए एक करोड़ 22 लाख रुपए का हिसाब मांगा है। नोटिस में आय व्यय के खर्चे को ठीक ढंग से दर्शाने को कहा गया है, जिससे संपूर्ण खर्च सामने आ सके। हिसाब से देने का समय सुनि​श्चित किया गया है। आयकर विभाग की तरफ से दिए गए नोटिस को लेकर अभी मंदिर ने कुछ नहीं कहा है।

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल में खाई में गिरी गाड़ी, इंदौर के 11 बच्चे हादसे का शिकार; शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल

इंदौर   हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल एवं स्पीति में एक बड़ा सड़क हादसा सामने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *