Saturday , May 18 2024
Breaking News

MP Weather: प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए, लेकिन वर्षा के आसार नहीं

MP weather update cloudy in many districts of madhya pradesh no chance of rain: digi desk/BHN/भोपाल/वर्तमान में अलग–अलग स्थानों पर दो मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ भी ईरान के आसपास मौजूद है। इसके अलावा अरब सागर से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में ऊंचाई के स्तर पर बादल बने हुए हैं।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी की मात्रा कम रहने से वर्षा होने की संभावना नहीं है। शनिवार को कुछ बादल छंट सकते हैं, जिसके चलते अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम का इस तरह का मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है। उधर शुक्रवार को मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 42 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

साथ ही ऊपर के स्तर पर हवा का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ अरब सागर से नमी मिलने के कारण ऊपर के स्तर पर बादल बने हुए हैं। इस वजह से शुक्रवार को मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि काफी ऊंचाई पर बादल बने हुए हैं, लेकिन नमी की मात्रा कम रहने से वर्षा होने की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद गर्मी के तेवर तीखे होने के आसार हैं।

About rishi pandit

Check Also

MP: क्रिप्टोकरेंसी के चक्कर में फंसकर युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट भी छोड़ा, दो बच्चों का पिता था मृतक

Madhya pradesh ujjain ujjain young man hanged himself after getting trapped in cryptocurrency scam also …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *