Saturday , May 18 2024
Breaking News

सूर्य-बुध युति: इन ग्रहों का संयोग करेगा मान-सम्मान में वृद्धि, मिलेगी सफलता

Surya budh yuti 2023 make budhaditya yoga these zodiac signs people get success in every field: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ ग्रहों के गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव दिखता है। हर ग्रह निश्चित अवधि में राशि परिवर्तन करता है। जिससे सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 14 अप्रैल 2023 को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में बुध ग्रह पहले से विराजमान है। रवि के मेष में आने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। वैदिक ज्योतिष में इस योग को शुभ माना गया है।

सूर्य और बुध की युति से बनने वाला बुधादित्य योग सभी राशियों को प्रभावित करेगा। हालांकि तीन राशियों के लिए यह योग लकी रहेगा। इस दौरान उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही धन और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं कौन सी राशियां इसमें शामिल है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए बुधादित्य योग लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस अवधि में विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। बिजनेस में चल रही रुकावट दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सरहाना मिलेगी।

कर्क

कर्क राशि के जातकों पर बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। बड़ी उपलब्धियां मिल सकती है। व्यापारियों को इस अवधि में डबल मुनाफा होगा। बुद्धि कौशल से सभी कार्य संपन्न होंगे। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

सिंह

बुधादित्य योग का शुभ प्रभाव सिंह राशि के जातकों के जीवन पर साफ नजर आएगा। पदोन्नति के प्रबल संकेत हैं। पुराने निवेशों से आर्थिक स्थिति मजबूती होगी। गृहस्थ जीवन में प्यार और रोमांस बना रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

भारत की यह 4 जगहें भी हैं घूमने लायक

इसमें कोई शक नहीं कि भारत में घूमने-फिरने लायक अनेक हिल-स्टेशन हैं।लेकिन कई बार कुछ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *