Wednesday , May 15 2024
Breaking News

Astro Event: मंगलवार 21 मार्च को बराबर होंगे दिन और रात, इस खगोलीय घटना को कहते हैं वसंत संपात

Ujjain astronomical event day and night will be equal on march-21: digi desk/BHN/उज्जैन/ खगोलीय घटना क्रम में मंगलवार 21 मार्च को दिन और रात बराबर होंगे। 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की ही रात होगी। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ऐसा सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत होने से होगा। उल्‍लेखनीय है कि खगोलविद् इस घटना को वसंत संपात कहते हैं। इसी दिन से ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ होना माना गया है।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने इस संबंध में अध‍िक जानकारी देते हुए बताया कि 21 मार्च को सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध एवं सायन मेष राशि में प्रवेश कर जाएगा।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डा. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त से मिली जानकारी के अनुसार इसी के साथ धीरे-धीरे दिन बड़े और रातें छोटी होने लगेंगी।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक के अनुसार यह क्रम 21 जून तक जारी रहेगा। उन्‍होंने बताया कि इस खगोलीय घटन को जीवाजी वेधशाला में शंकु यंत्र और नाड़ी वलय यंत्र के माध्यम से देखा जा सकेगा।

About rishi pandit

Check Also

वृद्धि योग: वृषभ, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशि के लिए शुभ समय

कल 14 मई दिन मंगलवार को चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में संचार कर रहे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *