Thursday , August 14 2025
Breaking News

MP: लोकायुक्त और EOW के आरोपी हैं म.प्र खनिज विभाग के 31 अधिकारी

MP crime news 31 officers of mp mineral department are accused of lokayukta and eow: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश खनिज साधन विभाग के 31 अधिकारी लोकायुक्त और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) के आरोपित हैं। इन अधिकारियों के विरुद्ध आर्थिक अनियमितता, भ्रष्टाचार और शासन से धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं। 11 अधिकारियों की जांच लोकायुक्त एवं 20 अधिकारियों की जांच ईओडब्ल्यू में चल रही है।

कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के प्रश्न के उत्तर में खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोकायुक्त के आरोपित अधिकारियों में संतोष सिंह सहायक खनिद अधिकारी, वीरेन्द्र मालवीय निलंबित सहायक मानचित्रकार, रमेश रावत निलंबित खनिज निरीक्षक, रश्मि पांडेय खनिज निरीक्षक तत्कालीन जिला सीहोर, सुखदेव निर्मल खनिज निरीक्षक, आरएन मिश्रा सेवानिवृत्त खनिज अधिकारी, पवन कुमार शिल्पी सेवानिवृत्त उप संचालक खनिज प्रशासन, प्रदीप खन्ना खनिज अधिकारी, राकेश कुमार कनेरिया सहायक खनिज अधिकारी, राजकुमार गुप्ता खनिज निरीक्षक, आरके खातरकर सहायक भौमिकीविद शामिल हैं। इनके विरुद्ध लोकायुक्त में जांच चल रही है।

इसी तरह 20 अधिकारियों के विरुद्ध ईओडब्ल्यू में जांच चल रही है। इनमें संजय लुणावत निलंबित सहायक खनिज अधिकारी, सुनील कुमार पांडेय, एनके हंस सेवानिवृत्त अधीक्षण भौमिकीविद, जेपी श्रीवास्तव सहायक भौमिकीविद, आशीष मोहन श्रीवास्तव सांख्यिकी अधिकारी, नागेश्वर राहंगडाले सहायक मानचित्रकार, जितेंद्र सोलंकी उप संचालक खनिज प्रशासन, एसके शिवानी तत्कालीन उप संचालक सेवानिवृत्त, प्रमोद शर्मा सहायक खनिज अधिकारी, एसवी धोपेश्वर सहायक भौमिकीविद, स्नेहलता ठबर खनिज निरीक्षक, नूतन जैन खनिज निरीक्षक, सोहन सलामे प्रभारी अधिकारी बालाघाट, अरविंद खरे सहायक ग्रेड-3 सेवानिवृत्त, ओपी बघेल सहायक खनिज अधिकारी, एके राय सहायक खनिज अधिकारी शामिल हैं। वहीं, डीएस बघेल महाप्रबंधक भौमिकी मुख्य कार्यालय भोपाल, अनूप कुमार सक्सेना उप महाप्रबंधक भौमिकी मध्य प्रदेश स्टेट माइनिंग कारपोरेशन लिमिटेड संभागीय कार्यालय जबलपुर के विरुद्ध ईओडब्ल्यू में शिकायत प्रक्रियाधीन है।

About rishi pandit

Check Also

पीएमश्री स्कूल में एलईडी पर चली अश्लील फिल्म, क्लासरूम में बैठे थे 13 बच्चे, प्रिंसिपल बोले

राजगढ़  राजगढ़ जिले के पीएमश्री स्कूल में पोर्न चलने का सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *