Saturday , May 18 2024
Breaking News

Rashifal 12th March: आज का दिन शुभ, अटके काम पूरे होंगे, जानिए रविवार का पंचांग और राशिफल

12 मार्च 2023 का दैनिक पंचांग : हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  पंचमी21:58 तक
नक्षत्र  स्वाति07:53 तक
करणकौवाला
तैतिल
10:05 तक
21:58 तक
पक्षकृष्ण 
वार   रविवार 
योग  व्याघात18:34 तक
सूर्योदय06:38 
सूर्यास्त18:23 
चंद्रमा   तुला 
राहुकाल16:55 − 18:23 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासचैत्र 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:07 − 12:54

राशिफल

मेष-जो काम अटके पड़े थे उन्हें पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा तथा छोटी-छोटी खुशियाँ मिलती ही रहेंगी जिससे मन प्रसन्नचित्त रहेगा।

वृषभ– आज के दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। परिवार के किसी सदस्य से कोई दुखद समाचार भी मिल सकता हैं। ऐसे में व्यवहार में संतुलन बनाए रखें।

मिथुनआपके विवाह की बात चल सकती हैं। कहीं से अच्छा रिश्ता भी आ सकता हैं लेकिन आपकी माता का मन उसमे कम होगा। किसी भी चीज़ की जल्दबाजी से बचे अन्यथा यह हानिकारक सिद्ध होगा।

कर्ककिसी से कुछ कहना चाहेंगे लेकिन आपका शर्मीला स्वभाव ऐसा करने नहीं देगा। ऐसे में वह बात मन में ही रह जाएगी जिसका पछतावा भी रहेगा। मित्रों की सहायता मिल सकती हैं।

सिंहशेयर बाजार में पैसा लगा रखा हैं तो वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। पहले से ही उस पर नज़र बनाए रखे क्योंकि यह अवसर केवल आज तक के लिए ही होगा।

कन्याघर में किसी पुरानी बात को लेकर कलेश होने की संभावना हैं। आपकी माता और चाची के बीच झगड़ा हो सकता हैं। ऐसे में आपका बीच में बोलना विवाद को हवा देने का काम कर सकता हैं जो कि अच्छा नही रहेगा।

तुला धार्मिक कार्यों में खर्च होगा तथा मन आध्यात्मिक रहेगा। पिता के साथ बाहर जाना होगा। पत्नी के साथ कुछ बातों को लेकर मतभेद सामने आएगा लेकिन समय रहते वह संभल जाएगा।

वृश्चिक आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं अन्यथा स्थिति पहले की अपेक्षा बिगड़ सकती हैं। सभी के साथ बोलते समय मीठी वाणी का प्रयोग करे।

धनु- मानसिक स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा तथा मन प्रसन्न रहेगा। कोई बात मन ही मन प्रसन्न करेगी लेकिन इसे किसी से साँझा नहीं करेंगे। सभी के बीच आपसी सहयोग में भी वृद्धि देखने को मिलेगी।

मकर सांझेदारी में व्यापार करते हैं तो आज के दिन कुछ ऐसा घटित हो सकता हैं जिसकी अपेक्षा नही होगी। हालांकि अंत में यह आपको लाभ देने वाला ही सिद्ध होगा।

कुंभ- किसी बात को लेकर मन में आशंका रहेगी तथा क्या किया जाये और क्या नही, इसी उलझन में फंसे रहेंगे। ऐसे में बड़ो का परामर्श काम आ सकता हैं। नौकरी में लाभ मिलने के संकेत है।

मीन- जो लोग अपनी नौकरी में परिवर्तन लाने का विचार कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कहीं से आपको नौकरी के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता हैं जिससे घरवालों का मन आनंदित रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

जीवन में सुख-समृद्धि के लिए सही नक्षत्र में करें रत्नों का चयन

नौ प्रमुख रत्नों का नवग्रहों से संबंध माना जाता है। सूर्य के लिए माणिक्य, चन्द्रमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *