26 फरवरी 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।
तिथि | सप्तमी | 25:03 तक |
नक्षत्र | कृत्तिका | 29:19 तक |
करण | गारा वणिजा | 12:38 तक 25:03 तक |
पक्ष | शुक्ल | |
वार | रविवार | |
योग | इंद्र | 16:21 तक |
सूर्योदय | 06:53 | |
सूर्यास्त | 18:14 | |
चंद्रमा | मेष | |
राहुकाल | 16:49 − 18:14 | |
विक्रमी संवत् | 2079 | |
शक सम्वत | 1944 | |
मास | फाल्गुन | |
शुभ मुहूर्त | अभिजीत | 12:11 − 12:56 |
राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों में पूरे रुचि बनाएं रखनी होगी और आपके अंदर अपने कामों को करने की जल्दबाजी रहेगी, जिससे आप कोई गलती कर बैठेंगे। परिवार में किसी मेहमान के आगमन होने से खुशियां बढ़ेंगी और परिवार के सदस्य व्यस्त नजर आएंगे।
वृष- आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप एक लक्ष्य को बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं लेकिन आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप जीवनसाथी के लिए शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिससे आपका धन खर्च भी बढ़ेगा और संतान भी आपसे किसी वस्तु की जिद कर सकती है, लेकिन आप किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और अपने करीबियों का आप भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे।
कर्क-आज के दिन आपकी अध्ययन और अध्यापन के प्रति रुचि बढ़ेगी और आर्थिक मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करके नाम कमाएंगे और आपको एक बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा। आप लव के चक्कर में किसी बड़े लाभ को हाथ से जाने ना दें, नहीं तो बाद में समस्या हो सकती हैं।
सिंह- आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आपको अपनी भावनाओं पर अंकुश लगाना होगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आज आपको धन लाभ होता दिख रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग आज साथी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं।
कन्या-आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आप व्यवसाय के मामले में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें, लेकिन आपके रुके हुए काम अवश्य पूरे होंगे और जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
तुला- आज का दिन आपके लिए अति उत्साहित होकर किसी काम को करने से बचना होगा और व्यापार में यदि आप किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें, नहीं तो आपको उसमें समस्या हो सकती हैं। नौकरी कर रहे लोगों को यदि उनके अधिकारी कोई काम सौंपे, तो उन्हें उसे पूरा ध्यान देकर करना होगा, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है।
वृश्चिक –आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा और मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता बढे़गी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, जिससे उन्हें भी खुशी होगी।
धनु-आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। आप किसी जोखिम भरे काम में हाथ आजमाने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं।
मकर –आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। मित्रों और सहकर्मियों का आज आपको पूरा साथ मिलेगा और परिवार में यदि कोई वाद विवाद पर हो, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें। आर्थिक लेनदेन के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी।
कुंभ –आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और अपनी ऊर्जा को आप सही काम में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से अहंकार भरी बातें करने से बचना होगा और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने मित्र द्वारा अच्छा ऑफर आ सकता है और व्यक्तिगत मामलों में आपकी पूरी रुचि बनी रहेगी।
मीन-आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान भी रहेंगे और रक्त संबंधी रिश्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप किसी भी परिस्थिति में बुद्धि विवेक बनाए रखें, तभी आप उसे आसानी से बाहर निकाल सकेंगे।