Saturday , May 3 2025
Breaking News

Chhatarpur: अनिल कुमार को रूपांकर कलाओं के लिए राज्य शिखर सम्मान

छतरपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ खजुराहो में जनजातीय गांव आदिवर्त के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2021 के लिए मध्य प्रदेश की 9 विभूतियों को राज्य शिखर सम्मान से नवाजा है। ग्वालियर में जन्मे, भोपाल के निवासी अनिल कुमार को रूपांकर कलाओं के लिए राज्य शिखर सम्मान प्रदान किया गया है। उनके सहित आठ अन्य विभूतियों को भी यह सम्मान प्रदान किया गया है।समारोह में मुख्यमंत्री ने इंदौर के अश्विनी कुमार दुबे को हिंदी साहित्य में राज्य शिखर सम्मान दिया है। इंदौर के ही नरेंद्र वीरमणि को उर्दू साहित्य सम्मान, उज्जैन के डा भगवतीलाल राजपुरोहित को संस्कृत साहित्य में राज्य शिखर सम्मान दिया गया है।

भोपाल से डा विजया शर्मा को शास्त्रीय नृत्य, उज्जैन के पंडित श्रीधर व्यास को शास्त्रीय संगीत, भोपाल के प्रशांत खिरवड़कर को नाटक, डिंडोरी की सावनी बाई को जनजातीय एवं लोक कलाएं और भोपाल के मुन्ने खां को दुर्लभ वाद्य वादन के लिए राज्य शिखर सम्मान से नवाजा गया है।

आदिवर्त गढ़ने वालों का सम्मान

खजुराहो में मध्य प्रदेश की 7 जनजातियों के रहन-सहन और संस्कृति को दर्शाते गांव को गढ़ने में पिछले 2 साल से अपनी भूमिका निभा रही पदमश्री दुर्गा बाई, पदमश्री अर्जुन सिंह धुर्वे, पदमश्री जुधैया बाई, राई नर्तक राम सहाय पांडे, पदमश्री भूरी बाई श्री शिवराज सिंह चौहान और खजुराहो सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने सम्मानित किया है।

About rishi pandit

Check Also

शादियों और पार्टियों में खड़े होकर नहीं करें भोजन, इससे बढ़ सकता है मोटापा, कई गंभीर बीमारियों का खतरा

इंदौर वर्तमान समय में मोटापा एक गंभीर और तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन चुका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *