Sunday , October 6 2024
Breaking News

MP: CM बोले- MP में चीतों का स्वागत है, बहनों ने बांधी जड़ी बूटी की राखी

MP sheopur cheetah project in mp cheetahs from africa reached gwalior airbase now kuno will leave: digi desk/BHN/ग्वालियर.श्योपुर/  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साउथ अफ्रीका से कुनो पालपुर नेशनल पार्क आए चीतों को छोड़ा और कहा कि मप्र में चीतों का स्वागत है। प्रदेश में चीतों के आने के बाद और प्रगति के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो चीतों को छोड़ा और इस दौरान वे बेहद उत्साह से भरे दिखे। इसके बाद चीता मित्रों से बात की और चीता मित्रों को समझाया कि अब शिकार आदि न करने के लिए लोगों को प्रेरित करना है और चीतों को लेकर सभी को जागरूक करना है। इसके बाद स्व सहायता समूह की महिलाओं से भेंट की और इसी दौरान महिलाओं को मुख्यमंत्री ने बताया कि अब चीते आने के बाद रोजगार के अवसर और बढ़गे परिवर्तन आएगा। इसी दौरान एक महिला ने सीएम को जड़ी बूटी से बनी राखी बांधी। जड़ी बूटी की राखी पहनकर सीएम मुस्कुराए और कहा कि जड़ी बूटियों का ध्यान रखना है। मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से रवाना हो गए और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह हेलिकाप्टर से ग्वालियर के लिए रवाना हुए। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व वन मंत्री विजय शाह सड़क मार्ग से निकले।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कूनो नेशनल पार्क में एक चीते को छोड़ा। इसके साथ ही केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी चीता छोड़ा। इसके बाद वन विभाग के अफसरों ने भी एक के बाद एक चीतों को बाड़े में छोड़ दिया। अभी इस बाड़े में 12 चीते क्वारंटीन रहेंगे। इसके बाद उन्हें इससे बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। करीब डेढ़ महीने बाद चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। 12 चीते आने के बाद अब कूनो में चीतों की संख्या 20 हो गई है। यानि चीतों के कुनबा बढ़ गया है। सही मायने में अब प्रदेश चीता स्टेट बन गया है। अफ्रीका से आए सभी 12 चीतों पर अभी विशेष नजर रखी जाएगी और हर गतिविधि को नोट किया जाएगा। चीतों को बाड़े में निर्धारित समय से करीब एक घंटे की देरी से छोड़ा गया। इसके पीछे ग्लोबमास्टर का ग्वालियर एयरबेस पर कुछ देरी से आना था। इसलिए कूनो पहुंचने में भी चीतों को देरी हुई।

अफ्रीका से आए चीते ग्वालियर होते हुए कूनो नेशनल पार्क पहुंच गए। उन्हें लेकर वायुसेना के तीन चिनूक हेलीकाप्टर नेशनल पार्क पहुंचे। अब इन चीतों को हेलीकाप्टर से उतारा जा रहा है। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह व केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव बाड़े में रिलीज करेंगे। इसके साथ ही कूनो में चीतों की संख्या 20 हो जाएगी। हालांकि चीतों को देखने के लिए स्थानीय व बाहरी लोग कूनो नेशनल पार्क के गेट पर एकत्रित हुए है। लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे लोग खासे निराश हो रहे हैं। प्रबंधन ने लोगों के प्रवेश पर सुरक्षा कारणों से रोक लगाई है। कुछ दिन बाद कूनो नेशनल पार्क आम सैलानियों के लिए खोला जाएगा। तब सभी चीतों को देख सकेंगे।

About rishi pandit

Check Also

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, मैं अपनी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस चुनाव में हमारा मार्गदर्शन किया

  हरियाणा हरियाणा में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *