Thursday , May 16 2024
Breaking News

Maha Shivratri: महाशिवरात्रि के दिन घर ले आएं ये चमत्कारी पौधा, सुख-सृमृद्धि सहित घर आएगा पैसा

Upaaye maha shivratri 2023 bring home shami plant at home on mahashivratri a lot of money will come home with happiness: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ इस साल 18 फरवरी, शनिवार के दिन महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा पाने के लिए शिवरात्रि के दिन वास्तु के अनुसार कुछ पौधे लगाना अच्छा होता है।

जी हां, वास्तुशास्त्र व ज्योतिषशास्त्र दोनों में ही शमी के पौधे को बहुत ही शुभ व चमत्कारी माना जाता है। कहा जाता है कि भगवान शिव को भी शमी का पौधा बहुत प्रिय है। इतना ही नहीं शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शमी के पत्ते व फूल अर्पित किए जाते हैं। वहीं अगर आप भी महादेव की कृपा पाना चाहते हैं तो शिवरात्रि के दिन शमी का पौधा अपने घर ले आएं, लेकिन आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।

कैसे लगाएं शमी का पौधा

वास्तु के अनुसार, शमी के पौधे को शनिवार के दिन लगाना बहुत शुभ होता है। सबसे खास बात यह है कि इस बार महाशिवरात्रि शनिवार को मनाया जाएगा। इसलिए इस बार महाशिवरात्रि और शनिवार का संयोग होने के कारण अगर आप इस दिन शमी के पौधे को घर में लगाएंगे तो यह शुभ फल देगा।

स दिशा में लगाएं शमी

ज्योतिष शास्त्र में अनुसार, शमी का पेड़ घर में होने से धन चुंबक की तरह खींचा चला आता है और घर में समस्या भी नहीं रहती। लेकिन इसे लगाने के लिए दिशा का चयन बहुत जरुरी होता है। इसलिए शमी को हमेशा घर के ईशान कोण यानी पूर्वोत्तर दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है।

शमी का पेड़ लगाते समय ना करें गलती

1. शमी के पौधे को हमेशा घर के आंगन या बालकनी में ही लगाना चाहिए।

2. इसे कभी भी घर के अंदर या फिर किसी कमरे में न लगाएं।

3. इसके साथ ही नियमित रूप से इसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

4. घर के मुख्य द्वार पर भी इसे लगाया जा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

लहसुन के ये 5 उपाय जीवन को सुख समृद्धि से भर देंगे , खुल जाएगा सोई किस्मत का ताला

ज्योतिष एक ऐसी विधा है जो व्यक्ति को उसके जीवन के बारे में जानकारी देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *