Thursday , May 16 2024
Breaking News

Febuary 2023 Festival : हिंदू संवत्सर का 12वां महीना फाल्गुन शुरू, शिव आराधना के महाशिवरात्रि व होली सहित आएंगे कई तीज त्योहार

Tyohar phalgun 12th month of hindu samvatsar begins many festivals will come including mahashivratri and holi of shiva worship: digi desk/BHN/इंदौर/ हिंदू संवत्सर के 12वें महीने फाल्गुन की शुरुआत सोमवार से हो गई है। इस अवसर पर शहर के कृष्ण और राम मंदिर में आराध्य को रंग-गुलाल अर्पित किया गया। 30 दिनी फाल्गुन माह में मठ-मंदिरों में फाग उत्सव का उल्लास छाएगा। आराध्य के साथ भक्त रंग-गुलाल और फूलों से होली खेलेंगे। इस माह शिव आराधना का पर्व महाशिवरात्रि और रंगों का त्योहार होली भी मनाया जाएगा। होली के आठ दिन पहले होलाष्टक लगेगा और मांगलिक कार्यों पर विराम भी रहेगा।

ज्योर्तिविद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी ने बताया कि इस माह महाशिवरात्रि, सोमवती अमावस्या और होली जैसे कई खास अवसर आएंगे। इस महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र रहता है, इसलिए इसे फाल्गुन मास कहते हैं। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ इस माह की शुरुआत होती है। माना जाता है कि इस माह भगवान शिव को सफेद चंदन अर्पित करने से स्वास्थ्य लाभ की प्राप्त होती है। इसके अतिरिक्त मां लक्ष्मी के पूजन से आर्थिक तंगी दूर होती है। साथ ही फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर आराध्य अबीर-गुलाल अर्पित करना चाहिए। इस माह कृष्ण के तीन स्वरूप बाल, युवा और गुरु के रूप में पूजा की जाती है।

होलाष्टक में आठ दिन के लिए लगेगा मांगलिक कार्यों पर विराम

ज्योर्तिविद् विनायक तिवारी के अनुसार होली के आठ दिन पहले होलाष्टक 28 फरवरी से लगेगा। इस दौरान मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा। इस दिन होली के उल्लास में कई गुना की वृद्धि हो जाएगी। होलाष्टक 7 मार्च तक रहेगा। 7 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 8 मार्च को धुलेंडी होगी। इस दिन रंगों वाली होली खेली जाएगी।

इस माह के प्रमुख-तीज-त्योहार

  • -महाशिवरात्रि, शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी 18 फरवरी को।
  • – शिव आराधना के लिए विशेष सोमवती अमावस्या 20 फरवरी को।
  • – फूलेरा दूज 21 फरवरी को।
  • – विनायक चतुर्थी 23 फरवरी।
  • – स्कंद षष्ठी 25 फरवरी ।
  • – होलाष्टक 28 फरवरी।
  • – 3 मार्च को आमलकी एकादशी।
  • – होलिका दहन 7 मार्च

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *