Sunday , September 29 2024
Breaking News

Rashifal 5th February: आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा, जानिए रविवार का पंचांग और राशिफल

5 फरवरी 2023 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि  पूर्णिमा23:58 तक
नक्षत्र  पुष्य12:09 तक
करणविष्टि
बावा
10:44 तक
23:58 तक
पक्षशुक्ल 
वार   रविवार 
योग  आयुष्मान14:39 तक
सूर्योदय07:11 
सूर्यास्त17:59 
चंद्रमा   कर्क 
राहुकाल16:38 − 17:59 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासमाघ 
शुभ मुहूर्तअभिजीत12:13 − 12:56

“राशिफल”

मेष– आज का दिन नई सौगात लेकर आएगा। आप आने वाले दिनों की प्लानिंग करेंगे। आज मेहनत आपको पॉज़िटिव रिज़ल्टस दिलाएगी। बिजनेस में अच्छा धन लाभ होगा। किस्मत आपके साथ रहेगी।

वृषभ – आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं।

मिथुन– किसी ऊँचे और ख़ास इंसान से मिलते समय घबराएँ नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही ज़रूरी है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें- कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें।

कर्क– कर्क राशि वाले लोग आज जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के संगीतकार या वेब डिजाइनर्स के करियर में आज राजयोग की स्थिति बन रही है। कार्य के लिए आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

सिंह– आज जल्दबाजी न करें। किसी विवाद से बचें। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजमर्रा की समस्याएं आसानी से सुलझ सकती हैं। महत्वपूर्ण फैसले लेना चाहते हैं, तो आज ले सकते हैं। आज फालतू खर्च होगा। आपका शत्रु भय रहेगा। आपका धनार्जन होगा।

कन्या– तनाव को नज़रअंदाज़ न करें। यह तम्बाकू और शराब की ही तरह ख़तरनाक महामारी है, जो तेज़ी से पाँव पसार रही है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। आज न सिर्फ़ अजनबियों से, बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की ज़रूरत भी है। आपके प्रिय का मूड आज कुछ उखड़ा-उखड़ा हो सकता है।

तुला – आज आपके बिजनेस में तरक्की होगी। नया कार्य करने के लिए दिन शुभ है। आज का दिन धन लाभ देने वाला होगा। आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए दिन अच्छा है। जो लोग नया मोबाइल, लेपटॉप खरीदना चाहते हैं उनके लिए दिन अच्छा है। अविवाहितों को आज विवाह का प्रस्ताव मिलेगा।

मकर – आज अपने सामने आयी चुनौतियों का समाधान आसानी से खोज लेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग न मिलने के कारण आपका काम लटक सकता है। किसी नए काम को करने से पहले बडों की सलाह लें, फायदा होगा।

कुंभ– आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है।

मीन– अपना तनाव दूर करने के लिए परिवार वालों की मदद लें। उनकी सहयता को खुले दिल से स्वीकारें। अपनी भावनाओं को दबाएँ और छुपाएँ नहीं। अपने जज़्बात दूसरों के साथ साझा करने से फ़ायदा मिलेगा। तंग आर्थिक हालात के चलते कोई अहम काम बीच में अटक सकता है।

About rishi pandit

Check Also

इंदिरा एकादशी 2024: धन प्राप्ति के लिए करें ये उपाय

आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की ब्रह्माण्ड से लेकर अन्तिमरात्रि तक कहते हैं। इस साल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *