Friday , June 6 2025
Breaking News

Rakhi Sawant Mother: राखी सावंत की मां का निधन, ब्रेन ट्यूमर के चलते हॉस्पिटल में भर्ती थीं

Rakhi sawant mother jaya bheda died after prolonged battle with brain tumour: digi desk/BHN/मुंबई/ एक्ट्रेस राखी सावंत की मां का निधन हो गया है। जया भेड़ा ने शनिवार रात 8.32 मिनट पर मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राखी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। बोल्ड और बेबाक अंदाज के कारण बॉलीवुड में उनकी अलग पहचान है। इसी महीने की शुरुआत में राखी ने बताया था कि उनकी मां को ब्रेन ट्यूमर है।

टाटा अस्पताल में चल रहा था इलाज

जया भेड़ा को मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जया को पिछले कुछ दिनों से इलाज चल रहा था। राखी सावंत दिन-रात अपनी मां के लिए दुआ कर रही थीं। वह एक एनजीओ के पास गई थीं। जहां उन्होंने बच्चों से उनकी मां के लिए प्रार्थना करने को कहा था। हालांकि एक्ट्रेस की मां का निधन हो गया।

कुछ दिन पहले राखी सावंत ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस एक NGO से बच्चों को चिप्स और कुरकुरे के पैकेट सौंपती नजर आई थी। सावंत वहां के बच्चों से कहती हैं कि मेरी मां के लिए दुआ करो। फिर अभिनेत्री राखी लड़कों के साथ मिलकर केक काटती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में राखी 500 रुपये के नोटों की गड्डी पकड़े दिखाई देती हैं।

About rishi pandit

Check Also

मीठी नदी सफाई घोटाले में फंसे एक्टर डीनो मोरिया, ED ने घर पर मारी रेड

मुंबई बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया अब फिर मुश्किलों में फंस गए हैं। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *