Friday , May 17 2024
Breaking News

Rashifal 25th January: ऑफर उम्मीद से अधिक धन लाभ देगा, जानिए बुधवार का पंचांग और राशिफल

Aaj Ka Panchang 25 january 2023: 25 जनवरी 2023 को बुधवार है. बुधवार के दिन पर बुध ग्रह और भगवान विष्णु का अमल होता है.आज के दिन 2 व्रत और त्यौहार है. गणेश जयन्ती – (माघ, शुक्ल चतुर्थी) और विनायक चतुर्थी – (माघ, शुक्ल चतुर्थी). तो चलिए आज के शुभ-अशुभ समय के साथ ही दिशाशूल के बारे में विस्तार से जानें. 

बुधवार का पंचांग

वार: बुधवार
पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि :- शुक्ल चतुर्थी – 12:35:56 तक
तिथि विशेष: रिक्ता तिथि – सारांश : शत्रु विनाश व गृह शुद्धि के लिए अच्छा है। कोई महत्वपूर्ण व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिए अच्छा नहीं है।

नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद – 20:6:46 तक
नक्षत्र स्वामी: गुरु
नक्षत्र देवता: अजोपद (रूद्र )
नक्षत्र विशेष: अधोमुख नक्षत्र ,पंचक नक्षत्र

योग: परिघ – 18:15:52 तक
योग विशेषता : यह अशुभ योग है, शुभ कार्यों को करने के लिए अच्छा नहीं है।
योग का अर्थ : (प्रतिरोध) – जीवन में प्रगति के लिए कई बाधाओं का सामना करता है; चिड़चिड़ा व हस्तक्षेपी।

करण: विष्टि – 12:40:56 तक,
करण देवता : मृत्यु
करण विशेषता: इसे भद्रा भी कहा जाता है। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के प्रदर्शन के लिए इसे बहुत ही अशुभ करण माना जाता है। इस करण में शुरू किए गए कार्य में थोड़ी सफलता मिल सकती है। विष्टि को भद्रा के नाम से भी जाना जाता है।

सूर्य, चन्द्र गणना

सूर्योदय: 7:12:41
सूर्यास्त : 17:53:32

वैदिक सूर्योदय: 7:16:50
वैदिक सूर्यास्त : 17:49:22

अशुभ मुहूर्त
राहु कालं : 12:33:07 से 13:53:13 तक
गुलिकालं : 11:13:00 से 12:33:07 तक
यंमघन्त कालं : 08:32:47 से 09:52:53 तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त : 12:12 से 12:54 तक

“राशिफल”

मेष – आज का दिन व्यावसायिक गतिविधि के लिए अनुकूल है। समय के साथ-साथ आपको अपने जीवन में नए-नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है।

वृषभ– आपके लिए आज का दिन भी थोड़ा कमजोर रह सकता है। विशेष रूप से स्वास्थ्य को लेकर इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें और आवश्यकता अनुसार एक्सरसाइज करें। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा जिसका असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। मानसिक रूप से आप तनाव पूर्ण होंगे।

मिथुन – आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बेरोजगार है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिल सकता है। इसके अलावा विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है।

कर्क – आज अनावश्यक खर्च आपके बजट को असंतुलित कर सकते हैं। आपके लिए ज़रूरी है कि आप उन्हें नियंत्रित करें और सुरक्षित भविष्य के लिए कुछ फंड बचाएं। प्रशासनिक अधिकारियों से सहायता मिल सकती है।

सिंह– आपके लिए आज का दिन बेहतर तरीके से गुजरेगा। अपनी किसी रूचि को आज लोगों के सामने लेकर आएंगे जिससे लोग आपके मुरीद हो जाएंगे। आपकी इनकम भी काफी बढ़ेगी और धन का कोई अच्छा जरिया हासिल हो सकता है।

कन्या– आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक योजनाओं में किया गया निवेश लाभदायक हो सकता है। आपकी सेहत बेहतर रहेगी। किसी अनुभवी की मदद से आपको धन लाभ होगा। इस राशि के विवाहित आज कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं।

तुला– आज आप सुबह व्यायाम करें, अतिरिक्त लाभ मिलेगा. व्यापार में भी आय बढ़ने की और उगाही की वसूली की संभावना है। पिता और बडों के आशीर्वाद से लाभ होगा जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें।

वृश्चिक– आपके लिए आज का दिन सामान्य ही रहेगा। परिवार के लोगों का व्यवहार आपको कुछ दुख दे सकता है। किसी की कड़ी बात आपको चुप सकती है लेकिन उसे दिल से ना लगाएं क्योंकि उन्होंने दिल से ऐसी बात नहीं कही है।

धनु – आज आपका दिन उत्तम रहेगा। करियर के मामले में आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आप ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे।

मकर– आज आपका साथी आपके किसी काम की वजह से बहुत झुंझलाहट महसूस करेगा फिर भी अपने जीवन की सभी समस्याओं को नजरअंदाज करते हुए आपका जीवन साथी आपके साथ खड़ा रहेगा। पेशेवर मोर्च पर अपने हुनर को साबित करने वाले सभी मौके का फायदा उठा सकते हैं।

कुंभ– आज आपको अपने धन को कई गुना बढ़ाने का मौका मिल सकता है। कोई ऐसा ऑफर आ सकता है जो आपको उम्मीद से अधिक धन देने का भरोसा दिलाएगा। किसी भी ऐसी जगह निवेश ना करें जहां जोखिम अधिक हो।

मीन– आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व देंगे, जो आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप अपने परिवार और काम के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। इस राशि के जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा हो सकता है।

About rishi pandit

Check Also

मृत्यु के बाद सावधानियाँ: गरुड़ पुराण के अनुसार सामग्रियों का संचय करना

जो व्यक्ति आया है उसे एक दिन जाना है, इस बात से सभी वंचित हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *