Tuesday , June 18 2024
Breaking News

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 96 लाख पार, अभी तक 1 लाख 40 हजार मौतें

corona updet: newdelhi/ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या अब 96 लाख से अधिक हो गई है। अभी तक इस महामारी से मरने वालों की संख्‍या भी बढ़कर 1 लाख 40 हजार तक हो चुकी है। बीते 24 घंटों में 37,425 नए केस मिले हैं, 42,631 मरीज ठीक हुए हैं और 492 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 96.43 लाख, ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 90.98 लाख और जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 1.40 लाख हो गई है। 492 मौतों में सबसे अधिक महाराष्ट्र में 95, दिल्ली में 77, बंगाल में 49, केरल में 32 और उत्तर प्रदेश में 23 मौतें शामिल हैं। केरल में 5,848 नए मामले मिले हैं, जो पिछले चौबीस घंटों के दौरान देश के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में मिलने नए मामलों में सबसे अधिक है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 6.31 लाख हो गई है। बंगाल में 3,175 नए मामलों के साथ कुल मरीज 4.99 लाख हो गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी 3,419 नए मामले सामने आए हैं और कुल संक्रमित 5.89 लाख हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले आठ दिनों से लगातार नए मामलों से अधिक संख्या में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। मरीजों के उबरने की दर बढ़कर 94.28 फीसद हो गई है।

कुल संक्रमित 96.08 लाख और ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 90.58 लाख हो गई है। 1,39,700 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। मृत्युदर घटकर 1.45 फीसद पर आ गई है। BMC आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने बताया कि मार्च के बाद मुंबई में संक्रमण की दर पहली पार पांच फीसद पर आ गई है। पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो 4,922 नए केस मिले हैं और कुल संक्रमित 18.47 लाख हो गए हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

भीषण गर्मी के चलते इन राज्यों में बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, जानें अब कब लगेंगी क्लासेस?

नई दिल्ली देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और तपती धूप से लोग परेशान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *