Thursday , May 16 2024
Breaking News

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार इस दिशा में सिर करके सोना पति-पत्नी के बीच बढ़ाता है कलह

Vastu Tips for Sleeping: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करके हम अपने जीवन के कई दोषों से मुक्ति पा सकते हैं। कई घरों में हमने देखा है जहां पति-पत्नी के बीच कलह रहता है और वे अपना दांपत्य जीवन सुख-शांति से नहीं जी पाते और छोटी-छोटी बात पर ही उनके झगड़े हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है ये जानना कि घर का वास्तु कैसा है। क्योंकि अगर घर में वास्तु दोष है तो आपको इन सभी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और आप तरक्की नहीं कर पाएंगे, ना ही दांपत्य जीवन के झगड़े को सुलझा पाएंगे। वहीं वास्तु के जानकार इन सब का कारण गलत दिशा में सोने से भी बताते हैं, उनका कहना है कि गलत दिशा में सोने से भी वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं। आइए जानते हैं वास्तु के हिसाब से सोने की सही दिशा कौन सी है।

इस दिशा में मुंह करके सोना अशुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा में मुंह करके कभी नहीं सोना चाहिए। क्योंकि यह दिशा सोने के लिए अशुभ मानी जाती है। क्योंकि पश्चिम दिशा में सिर करके सोने से दिमाग में भारीपन रहता है और उसके सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इतना ही नहीं इससे पति-पत्नी के रिश्ते पर भी बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। दोनों के बीच झगड़े होते हैं और सुख-शांति भंग हो जाती है।

ह दिशा सोने के लिए मानी जाती है शुभ

वास्तु शास्त्र में सोने की उचित दिशा का उल्लेख मिलता है, जिसके अनुसार दंपती को हमेशा दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए।दक्षिण दिशा में सोने से जीवन में सुख-संपदा बनी रहती है। दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए।

दक्षिण दिशा में सोने का वैज्ञानिक कारण

वैज्ञानिक दृष्टि से भी दक्षिण दिशा सोने के लिए उत्तम मानी जाती है, क्योंकि चुंबकीय ऊर्जा का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की तरफ होता है। इसलिए इसका सकारात्मक प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ता है।

About rishi pandit

Check Also

लहसुन के ये 5 उपाय जीवन को सुख समृद्धि से भर देंगे , खुल जाएगा सोई किस्मत का ताला

ज्योतिष एक ऐसी विधा है जो व्यक्ति को उसके जीवन के बारे में जानकारी देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *