Thursday , May 23 2024
Breaking News

Christmas: क्रिसमस ट्री लाएगा जीवन में तरक्की, प्रभु यीशु को खुश करने के उपाय जानिए

Christmas 2022 lord jesus is happy with these measures hang this thing on the christmas tree: digi desk/BHN/नई दिल्ली / क्रिसमस भले ही भारतीय मूल का त्यौहार न हो, लेकिन इसे विश्व के लगभग सभी देशों में मनाया जा जाता है। क्रिश्चियन कम्युनिटी के लिए क्रिसमस, हिंदुओं की दिवाली जैसा बड़ा त्यौहार है। जिसे भारत में भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत अनेकता में एकता का देश है। ऐसे में यहां हर त्यौहार को बड़े ही उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। यहीं कारण है कि क्रिसमस को लेकर भी हमारे देश में लोग काफी उत्साहित रहते है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार क्रिसमस की रात कुछ विशेष उपाय करने से बहुत अच्छा फल मिलता है। आइए जानते है किन उपायों से क्रिसमस पर प्रभु ईसा मसीह खुश होंगे।

हमारे हिंदू शास्त्रों में दान का बहुत ही महत्व माना गया है। चाहे गौ दान हो या फिर कन्यादान या फिर कोई गुप्त दान हो। सभी का खासा महत्व होता है। ऐसे में माना जाता है कि क्रिसमस के दिन गुप्त दान करने से प्रभु यीशु खुश होते है और अपने चाहने वालों को शुभ फल प्रदान करते है और हमारी जिंदगी को खुशियों से भर देते है। इतना ही नहीं ऐसा करने से प्रभु आर्थिक रूप से भी हमे सक्षम बनाते है।

क्रिसमस खुशियां बांटने का त्योहार है। ऐसे में रात के वक्त जरूरतमंदों और गरीब बच्चों को उपहार के तौर पर मिठाईयां, खिलौने, कपड़े, बांटने से प्रभु प्रसन्न होते है। प्रभु का मानना है कि निर्धन और असहाय की मदद करना ईश्वर को पूजने के समान होता है। इससे ईश्वर खुद-ब-खुद शुभ फल देते है।क्रिसमस के त्यौहार में क्रिसमस ट्री का बहुत ज्यादा महत्व रहता है। वास्तु के अनुसार क्रिसमस ट्री घर में लगाने से परिवार में प्रेम बढ़ता है। साथ ही इससे नेगेटिव एनर्जी भी दूर होती है। जिसकी वजह से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गरीब और असहाय को भोजन कराना बेहद पुण्य का काम होता है। ऐसे में क्रिसमस की रात यदि आप किसी गरीब को भोजन कराते है, तो आपको परमात्मा का आशीर्वाद मिलता है। जिसकी वजह से आपकी जिंदगी में आने वाली अड़चन दूर होने लगती है। जिससे मानसिक तनाव में भी कमी आती है। ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस की रात नारंगी रंग की मोमबत्ती जलाने से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। चूंकि नारंगी रंग सूर्य का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इस कलर की मोमबत्ती जलाने से हमारे जीवन में उजाला रहता है।

वहीं ऐसी भी मान्यता है कि क्रिसमस ट्री पर अपनी विश लिखकर लटकाने से मनोवांछित फल मिलता है। ऐसे में आप लाल रिबन में तीन सिक्के बांधकर क्रिसमस ट्री पर लटकाते हैं, तो इससे आपके घर में धन की कमी नहीं होती है। साथ ही तरक्की के मार्ग भी खुलते है। जिससे समृद्धि का आगमन होता है।

About rishi pandit

Check Also

नरसिंह जयंती 2024: पूजा की विधि और पौराणिक कथा

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह जयंती व्रत किया जाता है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *