Friday , May 17 2024
Breaking News

Vastu Tips: बरसेगी लक्ष्मी की कृपा, नए साल पर घर में लगाएं ये पेड़-पौधे

Vastu Tips For Plant 2023: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ कई बार बहुत मेहनत करने के बावजूद कोई न कोई परेशानी सामने खड़ी रहती हैं। अधिकतर पैसा हाथ में रुकता नहीं है या फिर सफलता आने से पहले कई तरह की विपत्तियां या मुसीबत सामने आ जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप नए साल में घर में कुछ शुभ पेड़-पौधे लगा देते हैं तो इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि नए साल 2023 में कौन से पौधे घर में लगाने से घर में सुख शांति में बढ़ोतरी होगी –

आंवला का पेड़

हिंदू धर्म में मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु निवास करते हैं। इसलिए नियमित रूप से इनकी पूजा करना शुभ होता है। घर में आंवले का पेड़ लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। घर में उत्तर या पूर्व दिशा में इस पेड़ को लगा सकते हैं।

आक का पौधा

आक के पौधे को मदार, अकोड़ा भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक नए साल में इसे घर में लगाने से सुख शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सफेद रंग के आक का पौधा लगाने से शत्रुओं के ऊपर विजय प्राप्ति होगी।

अशोक पेड़

घर के मुख्य दरवाजे पर अशोक का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। जिस घर के करीब अशोक का पेड़ होता है, वहां बुरी शक्तियों को प्रभाव नहीं होता है। अशोक का पेड़ मानसिक शक्ति भी बढ़ाता है।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। घर में सही दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है। तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती हैं।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *