Tuesday , November 3 2026
Breaking News

Pathan Controversy: शाहरूख, दीपिका की फिल्‍म ‘पठान’ के खिलाफ हिंदू और मुस्लिम भड़के, रिलीज पर रोक की मांग

Bajrang dal activists protest against the film pathan: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्‍म ‘पठान’ को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। खासकर हिंदू संगठन इस फिल्‍म के एक गाने में दीपिका पादुकोण की भगवा बोल्‍ड ड्रेस और गीत के बोल ‘बेशरम रंग’ को लेकर भड़के हुए हैं। इसी को लेकर शुक्रवार को राजधानी में बजरंग दल भी इस फिल्‍म के विरोध में उतर आया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एमपी नगर स्‍थित ज्‍योति टाकीज चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए इस फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

गौरतलब है कि इससे पहले संस्कृति बचाओ मंच के अलावा मुस्‍लिम संगठन आल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी (एआइएमटीसी) ने फिल्म पठान का विरोध कर चुके हैं। मप्र उलेमा बोर्ड ने भी फिल्म पठान को लेकर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। एआइएमटीसी के अध्यक्ष पीरजादा खुर्रम मियां चिश्ती ने कहा कि एक दिन में देश के अलग-अलग शहरों से 400 से अधिक फोन आए। सभी ने पठान फिल्म को मुस्लिमों के खिलाफ बताया है।

फिल्म में मुस्लिमों की भावनाओं को भड़काया गया है। पठान फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। इसका पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज हो चुका है। इसमें फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता शाहरुख खान के साथ भगवा रंग के वस्त्र पहनकर अश्लील नृत्य किया है। इतना ही नहीं, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी इस गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा व द्श्यों पर आपत्ति उठा चुके हैं।

विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह भी विरोध कर चुके हैं। मप्र उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने भी एक समाचार एजेंसी के जरिए कहा कि फिल्म को मप्र ही नहीं पूरे देश में रिलीज नहीं होने देंगे। निर्माताओं को पठान नाम हटा देना चाहिए। शाहरुख खान को अपने चरित्र का नाम बदल लेना चाहिए। हम कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। फिल्म को रिलीज नहीं करने देंगे। सेंसर बोर्ड भी पत्र लिखेंगे।

About rishi pandit

Check Also

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

फिल्ममेकर प्रणव भसीन की फिल्म 'वी वर हीअर' को अब ऑस्कर की दौड़ के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *