Friday , May 17 2024
Breaking News

Rashifal 10th December: व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे, जानिए शनिवार का पंचांग और राशिफल

10 दिसंबर 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि   द्वितीया13:48 तक
नक्षत्र  आर्द्रा17:42 तक
करणगर
वणिज
13:48 तक
27:00 तक
पक्षकृष्ण 
वार   शनिवार 
योग  शुक्ल28:25 तक
सूर्योदय06:58 
सूर्यास्त17:40 
चंद्रमा   मिथुन 
राहुकाल09:38−10:59 
विक्रमी संवत्  2079 
शक सम्वत1944  
मासपौष 
शुभ मुहूर्तअभिजीत11:5 − 12:40

राशिफल

 मेषआज के दिन हम खुलकर अपनी माँ के प्रति स्नेह का इज़हार करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा और जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज दिखाई देगा।

वृषभ- आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को विशेष सफलता मिलेगी। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। इस राशि के व्यापारियों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे।

मिथुन-अगर आपका पैसा कहीं लंबे समय से फंसा हुआ है तो आज आपको वापस मिल सकता है। शनि देव की कृपा से आपके सभी रुके हुए काम तेजी से पूरे होने लगेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा, अपने पुराने प्यार से मुलाकात हो सकती है।

कर्क-आज का दिन आपके लिए कई मायनों में बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां बढ़ेगी और आपके बीच प्यार और आकर्षण बढ़ेगा। नई संपत्ति खरीदने में रुचि उत्पन्न हो सकती है।

सिंह-ऑफिस में काम का बोझ कुछ अधिक रह सकता है। करियर के लिहाज से हालात बेहतर होने के आसार हैं। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

कन्या- आज कन्या राशि वालों के परिवार में प्रेम बढ़ेगा और आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। कोई भी नया काम करने से पहले अपने बड़ों की सलाह जरूर लें।

तुला-आज का दिन कुछ व्यस्त रहने वाला है। कार्यों में व्यस्त रहेंगे, जिससे दिन कब बीतेगा पता ही नहीं चलेगा। हालांकि पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक- आज खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते। शाम तक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं। सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

धनु- आज के दिन आपकी तरक्की होगी। आपके पद और यश दोनों में वृद्धि होगी। लंबे समय से चली आ रही तमाम तरह की परेशानियां खत्म होने वाली हैं। घर में चारों तरफ से खुशियां आएंगी।

मकर-आज का दिन आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और आकर्षण में चमत्कारिक वृद्धि होगी।

कुंभ-आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा होगा।

मीन-नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान आज बन सकता है। आपको कुछ घटनाओं की तह तक जाना होगा। आज का दिन आपके लिए खुशियों और संतुष्टि से भरा रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

मृत्यु के बाद सावधानियाँ: गरुड़ पुराण के अनुसार सामग्रियों का संचय करना

जो व्यक्ति आया है उसे एक दिन जाना है, इस बात से सभी वंचित हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *