Saturday , October 5 2024
Breaking News

Cold Wave Alert: दो चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, शीतलहर का अलर्ट

Cold wave update coldwave conditions to prevail in these states read imd forecast in hindi: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मौसम विभाग ने रविवार को कहा कि अगले 4-5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं आईएमडी ने उत्तरी राज्यों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम कार्यालय ने कहा कि एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर और निचले क्षोभमंडल स्तरों में स्थित है। वहीं एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर के ऊपर बना है।

यहां देखें मौसम का पूर्वानुमान

  • – एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तरों में बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी और उससे सटे उत्तर अंडमान सागर पर बना हुआ है।
  • – अगले 4-5 दिनों के दौरान अंडमान निकोबार द्वीप समूह, केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक और तटीय आंध्रप्रदेश में बारिश की संभावना है।
  • – अगले 5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।

शीत लहर की चपेट में मध्यप्रदेश

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्सों में शीतलहर चल रही है। रविवार को 18 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। यह स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक बनी रहेगी। आईएमडी के भोपाल कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, बालाघाट जिले के मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले दो से तीन दिनों तक ठंड की स्थिति बनी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर के तापमान में गिरावट

जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.1, पहलगाम में -3.4 और गुलमर्ग में -1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं कारगिल में -10.8, लेह में -7.8, जम्मू में 9.6, और बनिहाल में 2.2 डिग्री तापमान रहा।

About rishi pandit

Check Also

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी

शिमला हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *