Friday , May 17 2024
Breaking News

Health Alert: Cervical Cancer से हर 8 मिनट में एक महिला की मौत, रखें सावधानी

Cervical Cancer Causes: digi desk/BHN/नई दिल्ली/  महिलाओं में बच्चेदानी में कैंसर एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है और इसके लिए समय समय पर महिलाओं को जागरुक भी किया जाता है। सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं को ओर से जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाते हैं, जिसमें बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की जानकारी का प्रसार, स्वास्थ्य संस्थाओं पर समुदाय में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की जानकारी, लक्षण, पहचान, जांच, उपचार एवं रोकथाम की जानकारी दी जाती है। आइए जानते हैं क्यों होता है बच्चेदानी का कैंसर और इससे बचने के क्या उपाय है और किन लक्षणों से इसे पहचाना जा सकता है।

भारत में हर 8 मिनट में एक महिला की मौत

डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मुताबिक वैश्विक रिपोर्टों के अनुसार भारत में हर आठ मिनट में एक महिला की मृत्यु बच्चेदानी के मुंह के (सर्वाइकल) कैंसर के कारण होती है। बच्चेदानी के मुंह के कैंसर को पूरी तरह से रोका जा सकता है। जल्दी और समय-समय जांच के साथ उपयुक्त इलाज से सर्वाइकल कैंसर को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

सही समय पर लक्षणों की पहचान करके इस कैंसर से आसनी से बचाव किया जा सकता है। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसारए बच्चेदानी के मुंह के कैंसर हाईरिस्क ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) की वजह से होता है। जिन महिलाओं का इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) अच्छा होता है, उनके शरीर में यह वायरस खत्म भी हो जाता है। हालांकि, अधिक समय तक इस वायरस के संपर्क में रहने से बच्चेदानी के मुंह के कैंसर होने की संभावना अधिक होती है।

तत्काल उठाएं ये कदम

  • – शुरुआती स्टेज में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर के लक्षण की पहचान नहीं हो पाती है। इसके मामले एडवांस स्टेज में ही पता चलते हैं। अगर महिलाएं, जिनकी आयु 30 से 65 वर्ष है, वह नियमित रूप से स्वास्थ्य संस्थाओं पर वीआइए जांच कराती रहें, तो आसानी से इस कैंसर की पहचान हो सकती है।
  • – 30 से 65 वर्ष की सभी महिलाओं को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पांच वर्ष में एक बार वीआइए जांच अवश्य कराना चाहिए।- प्रशिक्षित स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की पहचान के लिए जांच की जाती है।

About rishi pandit

Check Also

होली पर हों रेडी इन कलरफुल फैशन टिप्स के साथ, दिखेंगी स्टाइलिश

होली पर रंग खेलने के साथ ही अगर आपने अभी तक आफ्टरपार्टी के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *