Sunday , October 6 2024
Breaking News

Satyendar Jain: जेल में हो रही सत्येंद्र जैन की मसाज, मंत्री की अय्याशी CCTV में कैद, देखिये वीडियो

Satyendar jain cctv video emerges of jailed delhi minister getting a massage inside tihar jail: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में कैद अरविंद केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के मजे चल रहे हैं। सत्येंद्र जैन को जेल में मिल रहे वीआईपी ट्रीटमेंट के सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। वीडियो से साफ है कि किस तरह सजा के नाम मजाक हो रहा है। कुल मिलाकर तीन वीडियो सामने आए हैं, जो 13 सितंबर, 14 सितंबर और 21 सितंबर 2022 के हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सत्येंद्र जैन अपनी बैरक में बिस्तर पर लेटे हैं। उनके साथ तीन लोग हैं। कोई उनके हाथ दबा रहा है, तो कई पैरों की मसाज कर रहा है। एक शख्स ऐसा है जो तीनो वीडियो में दिखाई दे रहा है। हो सकता है कि इसे सत्येंद्र जैन की सेवा में 24 घंटे के लिए लगाया गया हो।

सत्येंद्र जैन का यह वीडियो सामने आने के बाद भाजपा भड़क गई है। भाजपा नेता कह रहे हैं कि यह आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों का सच्चा चेहरा है। सत्येंद्र जैन में जरा भी नैतिकता बची है तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाजपा इसलिए भी भड़क गई है क्योंकि सत्येंद्र जैन की जेल में चल ही अय्याशी के सबूत पहले भी सामने आने के बाद केजरीवाल ने उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया है। भाजपा का आरोप है कि सत्येंद्र जैन के परिवार ने केजरीवाल को धमका रखा है कि यदि मंत्री पद से हटाया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री के काले चिट्ठे और धन उगाही के किस्सा उजागर कर देंगे।

गुजरात चुनाव पर पड़ेगा असर

सत्येंद्र जैन के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि भाजपा गुजरात चुनावों में इसे बड़ा मुद्दा बनाएगी। केजरीवाल ईमानदारी का ढिंढोरा पीटते रहते हैं और उनके मंत्रियों का ऐसा चाल चरित्र उजागर हो रहा है।

About rishi pandit

Check Also

देश का मौसम तेजी से करवट बदलने वाला है, पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है, गिरेगा तापमान

नई दिल्ली देश का मौसम तेजी से करवट बदलने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *