Saturday , May 18 2024
Breaking News

India vs England: विराट-हार्दिक का अर्धशतक, इंग्लैंड को 169 रनों का लक्ष्य

world cup, india vs england t20 world cup 2022 updates ind vs eng rohit sharma suryakumar yadav jos buttler dawid malan: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ टी20 विश्व कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच एडिलेड में खेला रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनों का स्कोर खड़ा किया। भारत को पहला झटका दूसरे ओवर में लगा। क्रिस वोक्स ने ओवर की चौथी गेंद पर केएल राहुल को आउट किया। राहुल विकेटकीपर जोस बटलर को कैच दे बैठे। उन्होंने पांच गेंद पर 5 रन बनाए। इंग्लैंड को दूसरी सफलता नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिली। क्रिस जॉर्डन के रोहित शर्मा को पवेलियन भेज दिया। कप्तान रोहित छक्का मारने के प्रयास में सैम करन को कैच थमा बैठे। टीम इंडिया को तीसरा झटका आदिल रशीद ने दिया। उन्होंने सूर्यकुमार यादव को 11 ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। सूर्यकुमार 10 बॉल पर 14 रन पर आउट हुए। टीम को चौथा झटका विराट कोहली के रूप में लगा। क्रिस जॉर्डन ने उन्हें आदिल रशीद के हाथों कैच कराया। विराट ने 40 गेंद पर 50 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। हार्दिक पंड्या ने 33 गेंद पर 63 रन बनाए। उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए। हार्दिक आखिरी गेंद पर हिटविकेट आउट हुए।

इस मैच के लिए टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मतलब ऋषभ पंत को मौका मिला है। यजुवेंद्र चहल आज भी बाहर बैठे हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम का 13 नवंबर (रविवार) को फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला होगा। भारतीय टीम आठ साल से खिताबी मुकाबले में नहीं पहुंची है। पिछली बार 2014 में श्रीलंका ने फाइनल में हराया था। वहीं इंग्लैंड को 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

दोनों टीमें

भारत: 1 केएल राहुल, 2 रोहित शर्मा (कप्तान), 3 विराट कोहली, 4 सूर्यकुमार यादव, 5 ऋषभ पंत (विकेटकीपर), 6 हार्दिक पांड्या, 7 अक्षर पटेल, 8 आर अश्विन, 9 मोहम्मद शमी, 10 भुवनेश्वर कुमार, 11 अर्शदीप सिंह।

इंग्लैंड: 1 जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), 2 एलेक्स हेल्स, 3 फिल साल्ट, 4 बेन स्टोक्स, 5 हैरी ब्रुक, 6 लियाम लिविंगस्टोन, 7 मोइन अली, 8 सैम कुरेन, 9 क्रिस जॉर्डन, 10 क्रिस वोक्स, 11 आदिल राशिद

About rishi pandit

Check Also

दिल्ली पुलिस का ऐक्शन- स्वाति मालीवाल ‘पिटाईकांड’ में बिभव कुमार CM केजरीवाल के आवास से गिरफ्तार

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीएस बिभव कुमार को आम आदमी पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *