Friday , May 17 2024
Breaking News

Crime: कर्ज से परेशान परिवार ने मजार के पास खाया जहर, 5 की मौत

Nawada family Suicide: digi desk/BHN/ नवादा/ बिहार के नवादा में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने आत्महत्या कर ली। परिवार कर्ज से परेशान था और सभी ने एक मजार के पास जाकर जहर खा लिया। एक सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटनाक्रम न्यू एरिया गढ़ का है। पुलिस के मुताबिक, परिवार के मुखिया समेत 6 सदस्यों ने जहर खाया था, जिनमें से 18 साल की बेटी साक्षी कुमारी ही जिंदा बची है। मृतकों में शामिल हैं – केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता कुमारी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी, 19 वर्षीय शबनम कुमारी और 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार। परिवार पर कर्ज था और पैसे मांगने वाले आए दिन परेशान कर रहे थे।

सालों से किराए के मकान में रह रहा था परिवार

परिवार मूल रूप से रजौली का रहने वाला था। केदार लाल गुप्ता किराए के मकान में रहते थे और फल बेचने का काम करते थे। वर्षों से परिवार इसी स्थान पर रह रहा था। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कर्ज किससे, कितना और क्यों लिया था। परिवार के सभी सदस्य अपने किराए के मकान से कुछ दूर स्थित आदर्श सोसायटी की मजार पर गए और वहां जहर खा लिया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही दो सदस्यों की मौत हो गई थी। शेष को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां साक्षी को छोड़कर बाकी 3 सदस्यों की मौत हो गई। साक्षी को पटना रेफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि साक्षी जिंदा बचती है, तो उसके बयान के आधार पर ही सामने आएगा कि कर्ज लौटाने के लिए कौन परेशान कर रहा था। पुलिस ने मकान की छानबीन कर ली है। मकान मालिक का भी बयान लिया गया है। उनके रिश्तेदारों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

चारधाम यात्रा : केदारनाथ यात्रा मार्ग पर देवदूत की भूमिका में डीडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान

रुद्रप्रयाग  उत्तराखंड के केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तैनात डीडीआरएफ, एसडीआरएफ जवान और सेक्टर अधिकारियों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *