Monday , April 29 2024
Breaking News

Anuppur: शिकार के लिए फैलाए करंट की चपेट में आए किसान की मौत

अनूपपुर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ चचाई थाना क्षेत्र बरगवां नगर परिषद के हनुमान मंदिर के नजदीक पेपर मिल 11 नंबर बांध गेट सोन नदी किनारे है। यहां के बाउंड्रीवाल किनारे खेत हैं। शुक्रवार की रात पिता-पुत्र खेत में रखवाली करने जा रहे थे। पिता आगे था जो बिजली के करंट की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर करंट फैलाने वाले आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

जंगली सूअर का शिकार करने के लिए अज्ञात ने 11 केवीए बिजली पोल से जीआइ तार द्वारा खेत तक करंट लगाया गया था। मृतक रामस्वारथ राजभर (58) निवासी बरगवां का दाहिना पैर बिजली के तार में उलझ गया था। तार में करंट होने से किसान का हाथ, पैर व शरीर का अन्य हिस्सा झुलस गया। मृतक के साथ उसका बेटा मुन्नाा (30) भी था। रात करीब 9:30 बजे अंधेरा होने के कारण मृतक तार को नहीं देख पाया था। पीछे-पीछे आ रहा मुन्नाा घटनास्थल पहुंचा और पिता को करंट की चपेट में पाया। कुछ देर में ही रामस्वारथ ने दम तोड़ दिया। रात में एक घटना की जानकारी चचाई पुलिस को दी गई। शनिवार की सुबह शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई हुई। बताया गया कि रामस्वारथ राजभर दो किमी दूर अपने खेत में धान की फसल लगाया है जो कटाई के करीब है। जंगली सूअर अक्सर किसानों की फसलों को चौपट कर देते हैं। यही वजह है कि रामस्वारथ राजभर अपने बेटे के साथ खेत की रखवाली करने के खेत जा रहे थे। आश्ांका जताई गई कि स्थानीय किसी व्यक्ति ने सूअर के शिकार के लिए यह करंट लगाया गया था।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *