Monday , May 13 2024
Breaking News

Satna: अक्षय कुमार टूर्नामेंट में सतना के खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रोंज मेडल जीते

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ फिल्म सुपरस्टार और भारत के जाने-माने मार्शल आर्टिस्ट अक्षय कुमार द्वारा आयोजित 14वीं इंटरनेशनल कुडो चैंपियनशिप में प्रतीक सिंह और प्रथम कुमार तिवारी ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए आरपीएस मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस अकैडमी के चीफ इंस्ट्रक्टर सेंसाई अंबुज सिंह ने बताया कि ऊका तरसड़िया यूनिवर्सिटी वारडोली गुजरात में आयोजित भारत की सबसे बड़ी स्पर्धाओं में से एक इस प्रतियोगिता में जिले और आरपीएस एकेडमी के 13 और प्रदेश के 113 खिलाड़ियों ने चीफ डॉक्टर एजाज खान के नेतृत्व में भाग लिया। जिसमें प्रथम कुमार तिवारी ने 27 खिलाड़ियों की भारी कशमकश के बीच 5 नॉकआउट(1 स्कोर अप, 2 कीमे, 2 आर्म बार)लगाकर अद्भुत फाइट की और स्वर्ण पदक जीता। वही सीनियर और अनुभवी प्रतीक ने आशा अनुरूप प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता। घनश्याम निषाद और धैर्य कुशवाहा ने रजत पदक जीता। जबकि सौरभ त्रिपाठी, कुशाग्र चौधरी, अदिति कुशवाहा, अनामिका सिंह ने कांस्य पदक जीता।

आयुष प्रताप सिंह, आयुष तिवारी, हर्ष मिश्रा और ध्रुव प्रताप सिंह ने भी अच्छी फाइट लड़ी पर पदकीय असफलता से वंचित रह गए।
संसाई अंबुज सिंह ने रिंग नंबर 7 में रेफरी की भूमिका अदा की।
समापन अवसर पर पधारे अक्षय कुमार ने खिलाड़ियों से कहा कि कैसी भी परिस्थिति हो आपको हार नहीं मानना है। सबसे ज्यादा महत्व अपने शरीर को दें। और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए छोटी-छोटी आदतें नियमित रूप से बनाएं।

खिलाड़ियों की इस शानदार सफलता पर कुडो एसोसिएशन ऑफ सतना के अध्यक्ष रविशंकर गौरी, संरक्षक सांसद गणेश सिंह, अशोक अग्रवाल, उपाध्यक्ष भरत गुप्ता, पदम रंजन मिश्रा, मनीष मिश्रा, गणेश चौधरी कोषाध्यक्ष संजीव मिश्रा संयुक्त सचिव संयोग सिंह, शिवम सिद्धार्थ, पीयूष सिंह, रामायण सिंह परिहार, राजनीत दिनकर, सीमा गुप्ता, प्रज्ञा मिश्रा, पूजा सिंह, साजदा परवीन, श्रोता मालिक, नमन उपाध्याय, यश गुप्ता, आदित्य प्रताप सिंह परिहार, शिवम विश्वकर्मा, आरपीएस की डायरेक्टर श्रीमती अन्नू रामायण प्रताप सिंह सहित समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने बधाई दी है और 4 दिनों तक चलने वाले कुडो नेशनल और फेडरेशन कप के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

About rishi pandit

Check Also

Satna: कलेक्टर ने जगतदेव तालाब की साफ-सफाई में किया श्रमदान

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर स्थित जगतदेव तालाब में एकत्र मलबे और जलकुंभी की साफ-सफाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *