Sunday , May 5 2024
Breaking News

Upay: दिवाली की रात कर लें ये उपाय, कंगाल व्यक्ति भी बन जाएगा धनवान

Diwali upay do this effective remedy on the night of diwali the poor will also become rich: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। दिवाली साल के सभी बड़े त्योहारों में से एक है। कार्तिक माह की अमावस्या के दिन दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर के दिन मनाई जाने वाली है। दिवाली के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का विधान है। इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सभी लोग सच्चे मन से उनकी उपासना करते हैं। साथ ही इस दिन खास उपाय भी किए जाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी की प्रिय चीज उनकी पूजा में शामिल करने से मां लक्ष्मी मेहरबान होती है।

पूजा में शामिल करें शंख

मां लक्ष्मी को दक्षिणावर्ती शंख काफी प्रिय है। माना जाता है कि शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन से हुई थी। भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी और देवी दुर्गा के हाथों में दक्षिणावर्ती शंख है। जिस शंख का मुंह दक्षिण भाग की ओर खुलता है। उसे दक्षिणावर्ती शंख कहते हैं। पुराणों के अनुसार मां लक्ष्मी और दक्षिणावर्ती शंख दोनों ही समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुए हैं।

दक्षिणावर्ती शंख के उपाय

  • – ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख दिवाली के दिन घर लाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
  • – दक्षिणावर्ती शंख घर में रखने से घर में धन की कमी कभी नहीं होती है।
  • – ज्योतिष के अनुसार रात में मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल भर कर पूजा में रखें।
  • – पूजा के बाद ओम श्री लक्ष्मी सहोदराय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।
  • – लक्ष्मी पूजा के बाद शंख को लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इससे धन की समस्या कभी नहीं होती है।
  • – घर में दक्षिणावर्ती शंख रखने से घर में नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होता है।
  • – दक्षिणावर्ती शंख रखने से शत्रु आपको हानि नहीं पहुंचा पाते।
  • – दक्षिणावर्ती शंख से घर में मां लक्ष्मी का स्थायी वास होता है।
  • – दक्षिणावर्ती शंख से आर्थिक संकट से मुक्ति मिलती है।
  • – शंख की ध्वनि से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है।

About rishi pandit

Check Also

शुक्र व गुरु तारा हुआ अस्त नहीं होंगे मांगलिक कार्य, जाने कब होगा उदय

नवग्रह में देवताओं के गुरु बृहस्पति और दैत्यों के गुरु शुक्र का विशेष महत्व है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *