Friday , May 17 2024
Breaking News

Astro Tips: जानिए सोना खोना क्यों माना जाता है अशुभ, क्या कहता है ज्योतिष शास्त्र

Astro tips why losing gold considered inauspicious know according to astrology: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ सोना एक कीमती धातु है। यह सभी स्त्री-पुरुषों को प्रिय है। महिलाएं खुद को गोल्ड के गहनों से सजाना पसंद करती है। दुनिया कितनी भी आधुनिक क्यों न हो जाए। सोने की अहमियत आज भी बरकरार है। मार्केट में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। सोने की कीमतें आम तौर पर आपूर्ति और मांग से निर्धारित होती है। कीमत की परवाह किए बिना सोने का महत्व और दुनिया भर में मांग है। सोना खरीदना और इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोना खोना और किसी का खोया हुआ सोना मिलना अशुभ है।

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को स्वर्ण राशि माना गया है। अपना खुद का सोना खोने, खोया हुआ सोना वापस पाने और खुद का गोल्ड कमाने में बृहस्पति ग्रह का योगदान है। आइए जानते हैं सोने से जुड़े शुभ और अशुभ पहलू के बारे में।

सोना को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। इस वजह से दिवाली में पूजा के लिए माता लक्ष्मी की एक सोने की मूर्ति रखी जाती है। किसी करीबी को देवी की मूर्ति देने की प्रथा है। ज्योतिष शास्त्र में सोने की अंगूठी खोना अशुभ माना जाता है।

यदि सोने की चेन खो जाए या चोरी हो जाए तो वैभव के नुकसान का खतरा है। सपने में खुद को सोने के गहनों से ढका हुआ देखना अशुभ माना जाता है। इसे वित्तीय संकट का खतरा माना जाता है।

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *