Saturday , May 18 2024
Breaking News

Dhanteras: धनतेरस पर नया वाहन खरीदना चाहते हैं तो जानिए शुभ मुहूर्त व ज्योतिष उपाय

Dhanteras Shubh Muhurat 2022: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ नई गाड़ी खरीदना हर व्यक्ति का सपना होगा। घर के वाहन को दूसरी प्रॉपर्टी माना जाता है। ऐसे में लोग वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का पालन करते हैं। धनतेरस खरीदारी के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन लोग सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कार और स्कूटर आदि की खरीदारी करते हैं। धनतेरस का पर्व दिवाली से एक दिन पहले और कार्तिक महीने में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को पड़ता है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर 2022 को है। अगर आप इस दिन नया वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

धनतेरस पर क्यों खरीदें

खरीदारी के लिए धनतेरस का दिन शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदे गए सामान पर देवी लक्ष्मी की कृपा होती है। धनतेरस के दिन अगर आप कुछ खरीदते हैं तो उसका शुभ फल आपको साल भर मिलता है।

नया वाहन खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें

  • – धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में ही खरीदारी करनी चाहिए। तभी इसके शुभ फल प्राप्त होंगे।
  • – धनतेरस के दिन खरीदे गए वाहन की पूजा करनी चाहिए। उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करना चाहिए।
  • – धनतेरस के दिन कार खरीदने के बाद उसमें पीला कपड़ा बांधना चाहिए।
  • – राहुकाल में नया वाहन न खरीदें।
  • – घर की महिला या पुजारी द्वारा वाहन की पूजा करवाएं।
  • – कार खरीदने के बाद उसपर स्वस्तिक का चिन्ह अवश्य लगाएं।

खरीदारी का शुभ मुहूर्त

हमेशा शुभ मुहूर्त में नया वाहन खरीदना चाहिए। धनतेरस के दिन सुबह से दोपहर 4.30 बजे तक वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त है। इसके बाद शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक का समय शुभ रहेगा।

About rishi pandit

Check Also

मृत्यु के बाद सावधानियाँ: गरुड़ पुराण के अनुसार सामग्रियों का संचय करना

जो व्यक्ति आया है उसे एक दिन जाना है, इस बात से सभी वंचित हैं. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *