Monday , July 1 2024
Breaking News

Anuppur: बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

अनूपपुर,भास्कर हिंदी न्यूज़/ अमरकंटक स्थित बर्फानी आश्रम के महंत लक्ष्मण दास बालयोगी पर आश्रम की महिला मजदूर ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महंत लक्ष्मण दास कांग्रेस के संगठनों से जुड़े हैं। अमरकंटक पुलिस ने श‍िकायत मिलने पर शुक्रवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

आश्रम में काम करने वाली 42 वर्षीय महिला ने शिकायत में कहा कि वह डिंडौरी जिले की रहने वाली है। पति के निधन के बाद वह 2017 में आश्रम में मजदूरी करने गई थी। तीन महीने काम करने के बाद उसे सफाई का सौंपा गया। एक दिन महंत ने धमकी देकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि पिछले पांच वर्षों से बर्फानी आश्रम के महंत उसका शारीरिक शोषण कर रहे हैं। कई दिन तक अमरकंटक से दूर आश्रम में भी रखा गया। विरोध करने पर आश्रम के कर्मचारियों ने उस पर दबाव बनाकर धमकाया।

विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं महंत

अमरकंटक के बर्फानी आश्रम के महंत महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास बालयोगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वे कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे अखिल भारतीय छत्तसीगढ़ संघ समिति के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। लक्ष्मण दास बालयोगी ने 2018 में कोतमा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ग विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर लक्ष्मण दास बालयोगी के विरुद्ध 2020 में प्रदर्शन भी हुआ था।

इनका कहना है

महिला ने बर्फानी आश्रम के लक्ष्मण दास बालयोगी के विरुद्ध दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। अपराध दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ कर मामले की जांच की जाएगी।

-विशाखा उरैदी, प्रभारी थाना प्रभारी अमरकंटक

About rishi pandit

Check Also

Shahdol: पिकनिक मनाने गए युवक की नदी में डूबकर मौत, दियापीपर सोन नदी की घटना

शहडोल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहडोल जिले में नदी में नहाते वक्त एक युवक गहरे पानी में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *