Tuesday , April 30 2024
Breaking News

Satna: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर नन्हे फरिश्तों ने अपनी पॉकेट मनी बचा कर की जरूरतमंदों की मदद

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बीते दिन ईद-ए-मिलदुन्नबी बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ देश और दुनिया में मनाया गया। इस साल हर साल से ज्यादा रौनक रही , करोन. इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबिउलअव्वल की 12 तारीख को मनाए जाने वाले इस त्योहार की अपनी अहमियत है। इस दिन आखिरी नबी और पैगंबर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग जश्न मनाते हैं मिठाइयां बांटते हैं, मिलाद करते है और जुलूस निकालते हैं। घरों को सजाते हैं। कुरान ए पाक की तिलावत और इबादत भी की जाती है। गरीबों को दान-भी दिए जाते हैं।
इसी सिलसिले में जवाहर नगर मैत्री उन्नति कॉलोनी के रहवासी शेरू खान की अगुवाई में जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया। शेरू खान एवम बेनजीर तजीन के दो नन्हे फरिश्तों मे बिटिया शीरीन एवं बेटे मोहम्मद अल शागिल ने अपने नन्हे हाथों से अपने द्वारा बचाया गया पॉकेट मनी के पैसों से बड़ा काम करते हुए कंबल, फल और शॉल का वितरण किया।

गौरतलब है कि इन मासूम बच्चों के द्वारा लंबे अरसे से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है। ईद मिलादुन्नबी त्योहार के मौके पर यह पुनीत कार्य करते हुए इन नन्हे फरिश्तों ने कहा कि हमे अपने मम्मी, अब्बू और हमारे आका से हमें गरीब कमजोर जरूरतमंदों की मदद की शिक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि जिंदगी में एक और नेक बनना बेहद जरूरी है।

About rishi pandit

Check Also

Umaria: बाघों के गढ़ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कल से ग्रीष्मकालीन गिद्धों की गणना, तीन दिन चलेगी

उमरिया, भास्कर हिंदी न्यूज़/ बाघों के लिए प्रसिद्ध बांधव टाइगर रिजर्व में कल से गिद्धों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *