Friday , May 17 2024
Breaking News

Vastu Tips: घर में चूहे और छछूंदर का होना शुभ? मिलते हैं मां लक्ष्मी की कृपा के संकेत

Vaastu it is auspicious to have a mouse and a mole in the house this is how you get the signs of maa lakshmis grace: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ ये तो हम सभी जानते हैं कि घर में रखी हर एक चीज का वास्तु में काफी महत्व होता है। वास्तु के अनुसार घर की सभी चीजें परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी प्रभाव डालती है। घर में छोटे-मोटे कीड़ों, कंतकों का निकलना या बाहर आना आम बात होती है। इसमें चूहे, छिपकली, छछूंदर, लाल चींटी, काली चींटी आदि भी शामिल हैं। घर में इन जीवों का निकलना, बिल बनाना या अजीब हरकतें करना कई तरह से शुभ-अशुभ संकेत देता है। वास्तु शास्त्र में इन जीवों से मिलने वाले संकेतों के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चूहे और छछूंदर का आना कैसे संकेत देता है।

घर में चूहों का होना

  • – धर्म शास्त्र के अनुसार चूहा भगवान गणेश का वाहन होता है। इसलिए चूहे को शुभ माना जाता है। घर में चूहों का होना सामान्य बात है। इनसे कोई बड़ा नुकसान भी नहीं होता है।
  • – घर में अचानक चूहों की संख्या बढ़ना या घर में चूहों द्वारा बड़े-बड़े बिल बनाना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा होना इस बात का संकेत देता है कि आपके दुश्मन आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है।
  • – वहीं चूहों की संख्या में बहुत ज्यादा वृद्धि होना गरीबी आने का संकेत होता है।
  • – चूहों द्वारा चीजों को बार-बार कुतरना जीवन में सुख-समृद्धि में कमी आने का संकेत होता है।
  • – घर में बहुत सारे चूहों का होना बीमारी होने की ओर इशारा देता है।
  • – किसी भी स्थिति में चूहों को मारना नहीं चाहिए। उन्हें घर से बाहर कर देना चाहिए। वरना गणपति नाराज हो जाते हैं और जीवन में मुसीबतें देते हैं।

घर में छछूंदर का होना

छछूंदर को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। घर में छछूंदर का होना शुभ संकेत होता है। यह घर की सुख-समृद्धि बढ़ने का इशारा होता है। अगर खासतौर पर शाम के समय छछूंदर घर में प्रवेश करे तो यह बहुत ही शुभ होता है। इसका मतलब होता है कि आपको बड़ा धन लाभ होने वाला है। ध्यान रखें कि छछूंदर कभी भी भूखी न रहे। उसके लिए थोड़ा भोजन डालते रहें। इस बात ध्यान रखें कि चूहे या छछूंदर किसी को काटे नहीं।

 

About rishi pandit

Check Also

बाबा केदारनाथ जाने का बना रहे हैं प्लान? जानें दिल्ली से क्या है आसान रूट

  उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारों धामों में से एक बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *