Sunday , May 5 2024
Breaking News

Weather Alert: लौटते मानसून से कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, अगले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट 

Weather update heavy rain expected in many states due to returning monsoon yellow alert issued for next 48 hours: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ अक्टूबर का महीना शुरु होनेवाला है, लेकिन बारिश है की थमने का नाम नहीं ले रही। लौटते मानसून ने भी इस साल जमकर बारिश की है। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक जैसे कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। वैसे राहत की बात ये है कि मानसून इन दिनों अपने अंतिम पड़ाव पर है। लेकिन अभी भी इसका असर बाकी है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बंगाल शामिल हैं।

कहां होगी बारिश

उत्तर भारत में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के साथ साथ हिमाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश होने के आसार नजर आ रहे हैं. 1 अक्टूबर के आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में उभरने की उम्मीद है। इसकी वजह से पूर्वोत्तर के राज्यों और पश्चिम बंगाल में झमाझम बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक, सिक्किम और उत्तर पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश (Rain) हो सकती है। केरल, लक्षद्वीप, पश्चिमी हिमालय, गुजरात और मध्य प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

About rishi pandit

Check Also

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने किया खुलासा, टीचर ने बेंत से की थी डीवाई चंद्रचूड़ की पिटाई

नई दिल्ली भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने बचपने के दिनों को याद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *