Friday , June 13 2025
Breaking News

Rashifal 28th Septmber: पुराने मित्र से मुलाकात होगी, मन में प्रसन्नता आएगी, जानिये बुधवार का पंचांग और राशिफल 

28 सितंबर 2022 का दैनिक पंचांग: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

तिथि तृतीया 25:25 तक
नक्षत्र स्वाति 29:46 तक
करण तैतिल
गारा
13:58 तक
25:25 तक
पक्ष शुक्ल
वार बुधवार
योग वैधृति 26:55 तक
सूर्योदय 06:16
सूर्यास्त 18:07
चंद्रमा तुला 18:18 तक
राहुकाल  12:11 − 13:40
विक्रमी संवत् 2079
शक सम्वत 1944
मास आश्विन
शुभ मुहूर्त अभिजीत कोई नहीं

 

राशिफल

मेष- सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम दिन है। आज किसी पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। इससे मन में प्रसन्नता आएगी। उत्साहवर्धक जानकारी मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। शाम का समय मौज मस्ती में बीतेगा।

वृष- आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा. बच्चे किसी धार्मिक कार्य में अपने माता-पिता का सहयोग करेंगे। कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज कोई सुनहरा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा, पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा।
मिथुन- आज आपको कोई अच्छा अवसर मिलने वाला है. आज खाने-पीने में कोई झिझक न करें। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर रहेंगी। प्रत्येक कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में सक्षम होंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलदायी होंगे।
कर्क- आज का दिन घर के कामों में व्यतीत होगा. परिवार के सदस्य आपके काम में आपकी मदद करेंगे। आज अच्छा खाना खाने से खुशी मिलेगी। इस राशि के व्यापारी वर्ग को आज अचानक कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। टेंट हाउस के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
सिंह – दांपत्य जीवन की समस्याएं आज सुलझती नजर आ रही हैं. ऐसी जानकारी का खुलासा न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। लंबे समय से रुके हुए किसी काम के लिए आज रास्ते खुलते नजर आएंगे।
कन्या- आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. इस राशि के लोग आज मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। आज आपका समय दोस्तों के साथ बीतेगा जिससे आपके रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के लवमेट का अपने पार्टनर के प्रति अन्य दिनों की तुलना में अधिक झुकाव रहेगा।
तुला – किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने के योग हैं जो आपके लिए शुभ रहने वाला है. पारिवारिक जीवन में कुछ लोग किसी बड़े फैसले की ओर बढ़ेंगे। प्रेम प्रसंग के लिए आपका दिन पूरी तरह से अनुकूल है। किसी से वाद-विवाद करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय अवश्य निकालें।
वृश्चिक- आज आपका दिन राहत भरा रहने वाला है. आज आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि के कवियों के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको अपनी प्रतिभा के लिए पुरस्कार भी मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है।
धनु – निजी जीवन में सुख, सौहार्द में वृद्धि होगी. आपकी पराक्रम में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन में प्रसन्नता बढ़ेगी। गलतफहमी दूर होगी और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत और अनुभव से आपको कोई नया मुकाम हासिल होगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा।
मकर- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आज आपके घर में खुशियां आ सकती हैं। जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आपको अपनी सेहत के साथ-साथ खान-पान का भी ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको किसी पुराने सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जिससे पड़ोसियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ- आज आपके हर काम में आपका आत्मविश्वास दिखाई देगा. भाग्य आपका साथ दे सकता है। दूसरों के मामलों में बिल्कुल भी दखल न दें। वाहन को सावधानी से धीरे-धीरे चलाएं। हादसों के प्रति सचेत रहें। आपको अपने पिता के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। भाई-बहनों से संबंध खराब हो सकते हैं।
मीन- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपको घर की कुछ नई जिम्मेदारियां संभालनी पड़ सकती हैं। आज आपका कोई मित्र आपको अपने घर रात के खाने पर आमंत्रित कर सकता है। जिससे दोस्ती पहले से ज्यादा मजबूत होगी। इस राशि के विवाहित आज घर की जरूरतों पर ध्यान दें अन्यथा जीवनसाथी का गुस्सा आप पर निकल सकता है।

About rishi pandit

Check Also

इन मंदिरों के दर्शन से होगी आपकी हर मनोकामना पूरी

भारत में 2 करोड़ देवी देवताओं की पूजा की जाती है। भारतीय पूजन में अधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *