Saturday , May 3 2025
Breaking News

Lal Kitab: पीड़ित चंद्रमा देता है मानसिक तकलीफ, जानिए लाल किताब से इसे दूर करने का उपाय

Lal kitab totke in hindi lal kitab remedies for moon effects and easy upay for chandra: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ वैदिक ज्योतिष में चंद्र ग्रह का संबंध महादेव से बताया गया है। वहीं लाल किताब में चंद्रमा को माता का कारक माना जाता है। यह प्रेम, उदारता, मन की शांति और नीयत को दर्शाता है। पानी और दूध से बने पदार्थ भी चंद्रमा से संबंधित हैं। जन्म कुंडली में चंद्रमा यदि पीड़ित है, तो जातक को मानसिक कष्ट से गुजरना पड़ता है। लाल किताब में चंद्रमा को मजबूत करने के कई उपायों का जिक्र है। आइए जानते हैं इन टोटकों के बारे में।

चंद्र ग्रह का नकारात्मक प्रभाव

कुंडली में चंद्रमा कमजोर हो तो जातक को सिरदर्द, तनाव और डिप्रेशन का सामना करना पड़ता है। ग्रह के नकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति मानसिक रूप से तकलीफ झेलता है। जातक को मां का सुख नहीं मिल पाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सफेद रंग से जोड़ा गया है। इसलिए जातक को मोती रत्न धारण करना चाहिए।

चंद्रमा शांति के उपाय

लाल किताब के उपाय को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। चंद्र ग्रह की शांति के लाल किताब में बताए गए उपाय बहुत लाभकारी और सरल हैं। जिन जातकों का चंद्रमा कमजोर है, उन्हें थोड़ी सी सौफ जमीन में दबाना चाहिए। जरूरतमंदों को जल और दूध का दान करें। चंद्रमा ग्रह को मजबूत करने के लिए इन मंत्रों का जप करें।

वैदिक मंत्र- ऊँ इमं देवा असपत्नं सुवध्यं महते क्षत्राय महते ज्यैष्ठ्याय महते जानराज्यायेन्द्रस्येन्द्रियाय। इमममुष्य पुत्रममुष्यै पुत्रमस्यै विश एश वोमी राजा सोमोस्मांक ब्राह्मणानां राजा।।

तांत्रिक मंत्र- ऊँ सों सोमाय नमः

बीज मंत्र- ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः

About rishi pandit

Check Also

इस माह में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा

  प्रदोष व्रत हिंदू धर्म का एक विशेष व्रत है. इस व्रत में भगवान शिव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *