Friday , May 16 2025
Breaking News

Satna: आस्था के केंद्र सिद्धा पहाड़ के निकट नहीं हो कोई भी उत्खननः मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री ने खनिज साधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की

 

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सतना जिले में सिद्धा पहाड़ जन-आस्था का केंद्र है। यहाँ किसी भी किस्म का उत्खनन कार्य नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खनिज साधन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा निर्देश दिए कि एक अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर के रूप में माने गए सिद्धा पहाड़ की पवित्रता को बनाए रखते हुए इसके निकट उत्खनन के कार्य न किए जाएँ। आम जनता की श्रद्धा के रूप में सिद्धा पहाड़ की अलग पहचान है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पूर्व में भी सिद्धा पहाड़ के निकट क्षेत्र में खनन न किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक खनन की कोई भी कार्यवाही नहीं हुई है, लेकिन आगे भी इसका पूरा ध्यान रखा जाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रमुख सचिव खनिज साधन और कलेक्टर सतना को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि भविष्य में भी सिद्धा पहाड़ क्षेत्र में कोई भी खनन कार्यवाही नहीं होना चाहिए। यदि कोई अवैध रूप से खनन के कार्य के लिए प्रयासरत है तो उन्हें पूरी तरह से नियंत्रित किया जाए। क्षेत्र में किसी खनन माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा।

खनिज क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश में खनिज संपदाओं के वैज्ञानिक दोहन से रोजगार प्रदान करने के प्रयासों में प्राप्त सफलता के लिए खनिज साधन विभाग को बधाई दी। मुख्य रूप से प्रमुख खनिजों की नीलामी के लिए लघु खनिज नीति में मध्यप्रदेश गौण खनिज नियम 1996 में संशोधन कर गौण खनिज के खदानों के आवंटन के प्रावधान की अधिसूचना प्रकाशित की जा चुकी है। खानों में डेडरेंट के युक्तिकरण, महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी का वार्षिक कैलेंडर तैयार करने और महत्वपूर्ण खनिजों की रायल्टी दरों को पुनर्मूल्यांकन करने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इसके अलावा कोयला खानों को खनन सेवाओं के लिए निजी क्षेत्रों को आवंटित करने, जिला खनिज निधि में लघु खनिजों का समावेश करने और महत्वपूर्ण खनिजों-चूना पत्थर, बाक्साइट, मैंगनीज, डोलामाइट आदि की निष्क्रिय खानों के पुनः संचालन का कार्य भी होने लगा है। मुख्य खनिजों की करीब 100 निष्क्रिय खदान को पुनः संचालित करने का कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि खनिज क्षेत्र में आय वृद्धि और कार्य के लिए भविष्य के लिए रोडमैप भी तैयार करें।

About rishi pandit

Check Also

उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण का काम जारी

उज्जैन उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर शहर में विभिन्न मार्गों का चौड़ीकरण किया जा रहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *