Saturday , October 31 2026
Breaking News

Panna: बाइक में लाठी-डंडों से हमला कर आपरेटरों से लूट

पन्ना, भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले के शाहनगर थाना अंतर्गत पन्ना-कटनी मुख्य मार्ग सुंगरहा टेक वैष्णो देवी मंदिर के समीप रविवार रात्रि 8 बजे के लगभग दो विधुत आपरेटरों से लूट और मारपीट की घटना धटित होने का मामला सामने आया है।

पीड़ित आपरेटर चंदन सिंह पिता गोपी चंद्र सिह 26 वर्ष निवासी रंगोली और राम स्वरूप साहू पिता राम कृपाल साहू 28 वर्ष निवासी आमा ने बताया गया कि हम लोग विभाग के प्रशिक्षण के लिए जबलपुर मोटर साइकिल से शाहनगर से कटनी जा रहे थे तभी रात्रि 8 बजे के लगभग सुंगरहा टेक वैष्णो देवी मंदिर के समीप पहुंचे ही थे तभी एक मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उनके ऊपर उनकी चलती हुई मोटर साइकिल पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे उनके मोटर साइकिल का संतुलन बिगड़ गया और रोड़ पर जा गिरे। तब तीनो लुटेरो ने धेर कर डंडे से मारपीट करने लगे बोले के जो भी तुम लोगों के पास रूपये पैसे हो गले मे लोहे का धारदार छुरा लगा कर लूटकर ले गए। वही इस अकस्मात हमला से डरे सहमे घायलो ने घटना की सूचना विधुत विभाग के साथियों और शाहनगर पुलिस को दी।

किसी तरह घायल अवस्था मे दोनो विद्युत आपरेटर शाहनगर पुलिस थाना पहुंचे और आपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। शाहनगर पुलिस स्टाफ द्वारा धायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहनगर मे भर्ती कराकर उपचार कराया वही घायलो की शिकायत पर शाहनगर पुलिस कर रही मामले की जांच विवेचना भगवान सिंह ठाकुर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है जांच मे जो भी तथ्य सामने आयेगे उसी के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी आईये सुनते है इस संबंध मे घायलों द्वारा क्या कुछ बताया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Damoh: कक्षा 11वीं के छात्र-छात्रा ने स्कूल में काटी हाथ की नस, खून की धार देखकर शिक्षकों के उड़े होश

दमोह/ दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप आने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *