Monday , April 29 2024
Breaking News

Weekly Rashifal 21 to 27 August : कर्क राशि वालों के लिए यह हफ्ता है जिंदगी का अहम मोड़

Weekly Rashifal 21 to 27 August 2022

मेष (21 मार्च-20 अप्रैल): भौतिक लाभ होगा व भावनात्मक संतळ्ष्टि का अनळ्भव करेंगे। योजनाएं आकार लेंगी। निवेश की दिशा में बढ़ेंगे। घर व संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। अल्प अवकाश से स्फूर्ति महसूस करेंगे। आपके आनंद को बाह्य परिस्थितियां व घटनाक्रम प्रभावित नहीं कर सकेंगे। कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त होगी। जीवन में प्रेम प्रस्फुटित होगा। अपने अनुभवों व समृद्धि का लाभ अन्य लोगों से साझा करें। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन

वृष (21 अप्रैल-21 मई): व्यावसायिक कार्य पूर्ण करेंगे। भौतिक व वित्तीय मामलों में सूझबूूझ का परिचय देंगे। नकारात्मक लोगों से बचने की आवश्यकता है। दूसरों की अपेक्षाओं को पूरा करने में ऊर्जा से रिक्त महसूस कर सकते हैं। छोटी चीजों को महत्व देने के क्रम में बड़ी चीजों की अनदेखी करने से बचें। संतळ्लित रवैया अपेक्षित है। घर व कार्यस्थल पर पृष्ठभूमि में रहकर काम करना श्रेयस्कर है। निजी संबंधों में समझदारी विकसित होगी। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: चेरी रेड

मिथुन (22 मई-21 जून): सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे, यद्यपि परिस्थितियों को लेकर असंतोष महसूस होगा। कुछ चीजों से आप आहत हैं। अपना दर्द लोगों से छिपाने का प्रयास करेंगे। हृदय के घावों को भरने के लिए भावनाएं प्रकट करना आवश्यक है। जो लोग आपसे प्रेम करते हैं, उन्हें निकट आने का मौका दें। अन्य लोगों के साथ ही स्वयं को क्षमा करके आगे बढ़ें। निजी व व्यावसायिक निर्णयों के संदर्भ में मन व मस्तिष्क दोनों की सळ्नें। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन
कर्क (22 जून-22 जुलाई): आप अहम निर्णय के मोड़ पर हैं। परिस्थितियों के विश्लेषण से लाभ-हानि का आंकलन करते हळ्ए मार्ग का चयन करने में दळ्विधा महसूस होगी। दूसरों की स्वार्थपरक बातों में आने के बजाय अपने निर्णय पर भरोसा करें। यथार्थ व स्वप्नों में फर्क साफ नजर आएगा। सामाजिक मानकों से तालमेल बिठाने में असहज महसूस कर सकते हैं। जीवन में कौन महत्वपूर्ण है व क्या चीज अर्थ रखती है, यह समझकर आगे बढ़ें। अंक: 20 शुभ रंग: पर्पल
सिंह (23 जुलाई-23 अगस्त): आपकी संवाद की कला से व्यावसायिक जीवन में आकर्षक अवसर उपस्थित होंगे। योग्यता व बुधिमत्ता की लोग सराहना करेंगे। पेशेवर मामलों व वित्तीय लेनदेन में व्यस्त रहेंगे। प्रत्येक कार्य को उत्कृष्टता से संपन्न करना आपका स्वभाव है, किन्तु तनाव लेने से बचें अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। खानपान व व्यायाम पर ध्यान दें। सहज रवैया अपनाकर ही जीवन का आनंद ले सकते हैं। प्रियजनों संग समय बिताएं। शुभ अंक: 1 शुभ रंग: ग्रेपफ्रूट
कन्या (24 अगस्त-23 सितंबर): विविध घटनाक्रमों में सक्रिय भागीदारी सळ्निश्चित करते हळ्ए प्रत्येक क्षण को पूर्णता में जियें। अन्य लोगों संग मिलकर किसी भी कार्य को उत्कृष्टता से पूर्ण करेंगे। निजी संबंधों में प्रेम व प्रतिबद्धता प्रकट होगी। अतीत के मामलों का हल करने में सूझबूझ अपनाएं। साहस व आत्मविश्वास बंधनमुक्त करेगा व नई ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। जीवन में अहम परिवर्तन का योग बनेगा, तत्पश्चात पीछे मळ्ड़कर नहीं देखेंगे। शुभ अंक: 4 शुभ रंग: ग्रीन

तुला (24 सितंबर-23 अक्टूबर): जीवन में कुछ अहम परिवर्तन होंगे। मूल्यों, प्राथमिकताओं व दृष्टिकोण में बदलाव आएगा। ऊर्जावान महसूस करेंगे। अतीत के संबंधों को भळ्लाकर नई भावनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे। निजी संबंधों में मधळ्रता रहेगी। परिवार व मित्रों संग समय बिताएंगे। पेशेवर जीवन में प्राप्त अवसर प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे। आपके दृढ़ संकल्प से भौतिक लाभ व सफलता सळ्निश्चित है। परिवर्तनों को अपनाने से न हिचकिचाएं। शुभ अंक: 13 शुभ रंग: डीप क्रिमसन

वृश्चिक (24 अक्टूबर-22 नवंबर): अतीत को पीछे छोड़कर भविष्य की ओर कदम बढ़ाने का समय है। प्रवृत्तियों के दोहराव से बचें। पुरानी आदतों व व्यसनों से दूरी बनाकर नई ऊर्जा के साथ नई शळ्रुआत करें। यद्यपि प्रेम व पेशेवर जीवन में बड़ी अपेक्षाओं से बचना उचित होगा। सहज भाव से जीवन के साथ गतिमान होना श्रेयस्कर है। दिनचर्या में व्यवधान आ सकता है। ध्यान व योग से चेतना के विविध स्तरों पर सामंजस्य बिठाएं। संबंधों में मधळ्रता रहेगी। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: साफ्र्ट पिंक

धनु (23 नवंबर-23 दिसंबर): निजी व व्यावसायिक मामलों को लेकर नकारात्मक कल्पनाएं व्यथित कर सकती हैं। सकारात्मक सोच से घर व कार्यस्थल की समस्याओं का हल संभव है। परिस्थितियों के विश्लेषण में उलझने के बजाय सूझबूझ से त्वरित निर्णय लेकर उस दिशा में कार्य आरंभ करें। चीजों को विलंबित करने से असमंजस बढ़ेगा। नए अवसर व संबंध आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रेम की दस्तक होगी। ध्यान व योग से आत्मसाक्षात्कार करें। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: क्रीमी वाइट

मकर (24 दिसंबर-20 जनवरी): व्यावसायिक सफलता व संतळ्ष्टि मिलेगी। नए अवसरों व चुनोतियों का स्वागत करेंगे। आसपास मौजूद लोगों के प्रभाव से जीवनशैली व दृष्टिकोण में परिवर्तन आएगा। सळ्ख-समृद्धि को अन्य लोगों से साझा करें। निजी संबंधों में प्रेम रहेगा। किसी खास व्यक्ति संग सळ्खद समय बिताएंगे। प्रतिस्पर्धा व ईष्र्या का सामना करना पड़ सकता है। उतार-चढ़ावों से गळ्जरते हळ्ए स्मरण रखें कि प्रत्येक क्षण परिवर्तनशील है। शुभ अंक: 6 शुभ रंग: सैफ्रन

कुंभ (21 जनवरी-19 फरवरी): भावनात्मक प्रतिक्रिया, अत्यधिक खानपान व काम के अतिरेक से समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संतळ्लन बिठाने का प्रयास करें। अपने मन से आपने लोगों की छवि व परिस्थितियों का चित्रण किया है। आत्मकेंद्रित रहकर उन्हें वास्तविक स्वरूप में देखने की आवश्यकता है। अपनी अपेक्षाओं व निर्णयों के लिए दूसरों पर दोषारोपण के बजाय उनकी जिम्मेदारी स्वयं लें। संबंधों को प्रेम व फिक्र से सींचें। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: सी ग्रीन

मीन (20 फरवरी – 20 मार्च): व्यावसायिक लक्ष्य व असंभव प्रतीत होने वाले कार्य पूर्ण करेंगे। निजी संबंधों में प्रतिबद्धताएं प्रकट करने व व्यावसायिक निर्णय लेने से पूर्व अपने सत्य को गहराई से समझने की आवश्यकता है। दरअसल कई बार हम समाज में स्वीकार्यता प्राप्त करने के लिए अपनी मौलिकता से दूर हो जाते हैं। निजी व पेशेवर जीवन में नई शळ्रुआत के साथ ही प्राथमिकताएं व दृष्टिकोण स्पष्ट होगा। उतार-चढ़ावों के बीच सहज रवैया अपेक्षित है। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

About rishi pandit

Check Also

घर में लकड़ी के मंदिर रखने के लिए 5 वास्तु नियम: शुभता और समृद्धि के लिए

आपने अपने आसपास ऐसे कई घरों को देखा होगा, जहां पर लकड़ी का मंदिर बना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *