Saturday , July 12 2025
Breaking News

Mahakal Shahi Sawari: महाकाल की शाही सवारी के स्‍वागत के लिए दुल्हन-सी सजी अवंतिका

Mahakal Shahi Sawari 2022: digi desk/BHN/ उज्जैन/ सावधान !…ब्रह्मांडनायक राजाधिराज अवंतिकानाथ भगवान महाकाल नगर भ्रमण के लिए पधार रहे हैं। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार शाम 4 बजे भगवान के चौबदार (अंगरक्षक) महाकाल पाठक के इस उद्घोष के साथ शाही सवारी नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। अवंतिकानाथ के स्वागत में धर्मधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

सात किलो मीटर लंबे सवारी मार्ग पर स्वागत द्वार, वंदनवार तथा फूलों से सजावट की गई है। शाही सवारी में भजन मंडलिया, झांझ डमरू सहित करीब 70 दल शामिल होंगे। स्थानीय पांच बैंड शाही कारवां में मधुर स्वर लहरी बिखेरते निकलेंगे। 1800 पुलिस जवान सुरक्षा की कमान संभालेंगे। प्रशासन को देशभर से 3 लाख से अधिक भक्तों के सवारी देखने आने का अनुमान है। उसी के अनुसार इंतजाम जुटाए जा रहे हैं। शाम 4 बजे शुरू होकर सवारी रात करीब 10 बजे पुन: महाकाल मंदिर पहुंचकर संपन्ना् होगी।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार को भगवान श्री महाकालेश्वर की शाही सवारी एवं तिलभाडेश्वर महादेव की सवारी निकलने के कारण उज्जैन एवं तराना तहसील में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

शाही सवारी में यह खास

-07 किलो मीटर लंबा है शाही सवारी मार्ग

-06 घंटे छाएगा भक्ति का उल्लास

-06 रूप में दर्शन देने निकलेंगे भगवान महाकाल

-70 दल शामिल शामिल होंगे शाही सवारी में

-05 बैंड मधुर स्वरलहरी बिखेरते निकलेंगे

-1800 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

 

About rishi pandit

Check Also

किसी भी परिस्थिति में माइंड को रखे शांत, जीवन में मिलेगी सफलता

किसी भी परिस्थिति में कंट्रोल करना जरूरी है। पर ये कंट्रोल दूसरों पर ना होकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *